525
views
views
सीधा सवाल। कपासन। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या के गौरवशाली अवसर पर कपासन स्थित विधायक कार्यालय पर एक विशेष दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का आयोजन रविवार शाम को विधायक अर्जुन लाल जीनगर के सानिध्य में विधायक कार्यालय कपासन पर किया गया।जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने दीप प्रज्वलित कर राष्ट्र की उन्नति, समृद्धि एवं विकास की कामना की।कार्यक्रम में वक्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की स्थापना से लेकर अब तक की यात्रा, उसके सिद्धांतों एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती एवं जनसेवा के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया गया।यह दीप दान कार्यक्रम न केवल संगठन की एकजुटता का प्रतीक रहा, बल्कि राष्ट्रभक्ति एवं सामाजिक समरसता का भी संदेश देने वाला रहा।इस अवसर पर कपासन नगर अध्यक्ष राज विजयवर्गीय, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दिनेश पाराशर, जी एस एस अध्यक्ष नंद किशोर टेलर, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष मंजू देवी सोनी, निवर्तमान पार्षद अशोक विजयवर्गीय, युवा मोर्चा अध्यक्ष विकास बारेगामा,पूर्व राशमी मंडल अध्यक्ष जिनेन्द्र कोठारी, पूर्व कपासन मंडल अध्यक्ष पंकज सिरोया, महामंत्री गजेंद्र बाघमार, प्रवीण कोठारी, भागीरथ चंदेल, शिव लाल सेन, आशीष सोनी, भगवती आचार्य, मनोज आचार्य, राकेश आचार्य, मुकेश सिरोया, दिनेश सोनी, अरुण कोदली, दीपक चण्डालिया, पुरषोतम नाथ, रानी सिरोया, विजय श्री सिरोया आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।