609
views
views
सीधा सवाल। डूंगला। ताल्लुका विधिक सेवा समिति डूंगला के तत्वाधान में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर द्वारा जारी अप्रेल माह के एक्षन प्लान के अुनसार अध्यक्ष एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चित्तौड़गढ़ के निर्देशानुसार 07 अप्रैल 2026 को हेमलता भारती अध्यक्ष ताल्लुका विधिक सेवा समिति एवं वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट डंूगला द्वारा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय डंूगला में साईबर क्राईम पर विषेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया । ताल्लुका विधिक सेवा समिति के सचिव किशन लाल कुम्हार ने बताया कि इस अवसर हेलमता भारती, अध्यक्ष ताल्लुका विधिक सेवा समिति डंूगला द्वारा सभी उपस्थित छात्राओं एवं अध्यापकगण को साईबर क्राईम से संबंधित विधिक जानकारी प्रदान की गई। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए भारती ने बताया कि किस प्रकार से बच्चो को साईबर क्राईम से अपराधीयों द्वारा ठगा जाता है, साइबर अपराधों के प्रकार, उनके दुष्परिणाम एवं उनसे बचाव के प्रभावी उपायों की जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन ठगी से बचने तथा व्यक्तिगत जानकारी को गोपनीय रखने पर जोर दिया। साईबर हेल्पलाईन, नालसा हेल्पलाईन, विधिक सहायता इत्यादि की जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर छात्राओं सहित, प्रधानाचार्य विरेन्द्र कुमार के साथ अध्यापकगण एवं सहायक कर्मचारीगण उपस्थित रहे।