651
views
views
सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। शहर में आचार्य तुलसी बहुउद्धेश्शिय फाउंडेशन एटीबीएफ फाउंडेशन द्वारा पीडि़त मानव सेवार्थ चलाए जा रहे सर्जिकल पॉइंट पर स्वर्गीय हीरा लाल नाहर की पुण्य स्मृति में उनके परिवारजन एडवोकेट नरेंद्र, अमित नाहर द्वारा दो सर्जिकल बेड संस्थापक सुनील ढीलीवाल एवं संचालक अभय बोहरा को भेंट किये। इस अवसर पर संस्थापक ढिलिवाल ने कहा कि शहर में चलाए जा रहे सर्जिकल पॉइंट को चित्तौड़ के भामाशाहो से जो सहयोग मिल रहा है वह वास्तव में अकल्पनीय हैं जितनी ज्यादा उपलब्धता हो रही है उतना पूर्ण लाभ पीड़ितों को मिल रहा है आगे भी हमारे प्रयास युद्ध स्तर पर जारी रहेंगे । इस अवसर पर प्रकाश पोखरना, अशोक कुमार लोढ़ा और प्रवीण जैन, सत्य नारायण गोस्वामी उपस्थित थे।