चित्तौड़गढ़ - दवाएं नहीं मिलने से परेशानी में पेंशनर, दवा विक्रेताओं का करोड़ों रुपए का भुगतान बकाया
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी आरजीएचएस योजना अब राहत से ज्यादा परेशानी का कारण बनती जा रही है। लगातार जारी हो रहे मौखिक आदेशों ने इस योजना की जमीनी हकीकत पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दवाओं को लेकर विशेष तौर पर पेंशनर्स को भटकते देखा जा रहा है। वहीं राजस्थान पेंशनर्स समाज के जिलाध्यक्ष ने इस सम्बन्ध में जिला कलक्टर एवं प्रदेश अध्यक्ष से बात कर समस्या से अवगत करवाने की बात कही है।

जानकारी के अनुसार पिछले कुछ महीनों में RGHS योजना के दायरे से कई जरूरी दवाओं को बाहर कर दिया गया है। इसमें चर्म रोग की दवाएं, प्रसूताओं के लिए कैल्शियम, मल्टीविटामिन, प्रोटीन, आयरन, हार्मोन, वहीं बुजुर्गों के लिए दर्द निवारक, कब्ज, एसिडिटी और एंटासिड जैसी आवश्यक दवाएं शामिल हैं। इससे मरीजों को सीधे तौर पर आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी मार झेलनी पड़ रही है। सूत्रों के अनुसार, अब एक मरीज के लिए 1200 से 1500 रुपए प्रति माह की लिमिट भी तय कर दी गई है। वह भी बिना किसी लिखित आदेश के। इससे योजना की पारदर्शिता पर भी सवाल उठने लगे हैं।

निजी अस्पताल में भी आनाकानी

निजी अस्पतालों में भी RGHS का लाभ देने में आनाकानी की जा रही है। वहीं दवा विक्रेताओं ने तो अब इस योजना से किनारा करना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि 15 अगस्त 2025 से अब तक का भुगतान बकाया है। एक-एक दवा विक्रेता का 30 से 40 लाख रुपए तक अटका हुआ है, जबकि पूरे चित्तौड़गढ़ जिले में यह बकाया राशि 50 करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है। दवा विक्रेताओं का दर्द साफ है “दवा दें तो भुगतान नहीं, और दवा न दें तो लाइसेंस निरस्त करने और ब्लैकलिस्ट करने की धमकी।” ऐसे में वे खुद को दोहरी मार के बीच फंसा हुआ महसूस कर रहे हैं।

पेंशनर्स से करताने लगे दवा विक्रेता

इधर, राजस्थान पेंशनर समाज के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण दशोरा ने बताया कि 2022 के आदेश के अनुसार वरिष्ठ नागरिकों की जांच सीमा दो हजार रुपए प्रतिमाह तय थी। लेकिन अब हालात ऐसे हैं कि दवा विक्रेता दवा देने से कतराने लगे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि निजी अस्पतालों में भी योजना का लाभ नहीं मिल रहा, जिससे बुजुर्गों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
हालांकि जिला कलेक्टर द्वारा RGHS योजना की मॉनिटरिंग के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है, जिसकी बैठक जल्द प्रस्तावित है, लेकिन मौजूदा हालातों में यह पहल कितनी कारगर होगी, यह देखने वाली बात होगी।

What's your reaction?