399
views
views
सीधा सवाल। कपासन। विश्व नवकार दिवस 9 अप्रैल गुरुवार को अंबेश भवन में नवकार जाप होगा। जीतो के प्रतिनिधी सूर्य प्रकाश सिरोया ने बताया कि नवकार मंत्र का जाप जीव मात्र के कल्याण के लिए एव विश्व शांती के लिए देश विदेश के हजारो शहरों मे आगामी 9 अप्रैल गुरुवार को होगा । इसी क्रम में विश्व नवकार दिवस के रूप में अंबेश सौभाग्य भवन मे नवकार जप अनुष्ठान के कार्यक्रम मे समस्त नगर वासियो के भाई बहिन सहभागिता रहेगी।इस दिन 8.00 से 9.30 तक प्रातःकाल जाप किया जाएगा। अतः सम्पुर्ण नगर धर्म प्रेमी महानुभावो माता एव बहनो से अनुरोध है कि समय पर पधारकर विश्व शांति एव सकारात्मक ऊर्जा, आध्यात्मिक जागृति का संचार होगा।इस कार्यक्रम मे श्रमण संघ अध्यक्ष अशोक बाफना साधुमार्गी जैन संघ अरुण चण्डालिया, शांत क्रांत संघ सुगन बाघमार, ज्ञानगच्छ सतीश चण्डालिया, तेरापंथ संघ अजय सुराणा, मंन्दिर मार्गी संघ जिनेन्द्र डांगी आदि महानुभाव तैयारी मे लगे हुए है।