चित्तौड़गढ़ - पंद्रह सौ रुपए थमा प्रसाद बांटने के बहाने वृद्ध से सोने की अंगूठी ठग कर भागे बदमाश
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। शहर के प्रतापनगर इलाके बाइक सवार दो अज्ञात बदमाश एक वृद्ध की अंगूठी ठग कर ले गए। वृद्ध घर से मंदिर दर्शन करने जा रहा था। तभी बदमाश वृद्ध को बातों में उलझा कर प्रसाद बांटने के 1500 रुपए दिए तथा बाद में अंगूठी खुलवा कर भाग निकले। बाद में वृद्ध के चिल्लाने पर आस-पास के लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे। परिजनों ने इस संबंध में सदर थाने में रिपोर्ट दी है। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसी टीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुट गए हैं।

सदर थाना चित्तौड़गढ़ के एएसआई मुरलीदास ने बताया कि शहर के प्रतापनगर सिंधी कॉलोनी में यह वारदात हुई है। इस संबंध में पीड़ित के पुत्र जयेश मलकानी ने सदर थाना में रिपोर्ट दी है। इस रिपोर्ट में बताया कि प्रार्थी के पिता आत्माराम मलकानी गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे घर से झूलेलाल मंदि दर्शन के लिए जा रहे थे इस दौरान प्रतापनगर सिंधी कॉलोनी में ही बाइक सवार दो युवक आए इनमें से एक युवक बाइक से नीचे उतरा तथा आत्माराम मलकानी के पास आया और बातों में उलझाया। पीड़ित को 1500 रुपए देकर कहां की इन रुपयों से मंदिर में प्रसाद बांट देना। साथ में बिस्कुट के पैकेट भी दिए थे। इससे वृद्ध इनकी बातों में आ गया। आरोपी ने अंगुली में पहनी अंगूठी निकालने को कहा जिससे कि उसे पर निशाना कर सके। इस पर वृद्ध ने अपने हाथ की अंगुली में से सोने की अंगूठी निकाल कर बदमाश को दे दी। अंगूठी हाथ में आते ही बदमाश बाइक के पास दौड़ कर पहुंचा, जहां उसका दूसरा साथी इंतजार कर रहा था। बाद में दोनों बदमाश बाइक पर भाग निकले। माजरा समझ में आने के बाद वृद्ध चिल्लाया, तब तक काफी देर हो गई थी। आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे लेकिन बाइक सवार आरोपियों को किसी ने नहीं देखा था। बाद में परिजन भी मौके पर आ गए तथा सदर थाना पुलिस को सूचित किया गया। इस पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची है और अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस प्रतापनगर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर लगे सीसी टीवी कैमरा के फुटेज खंगाले रही है। फुटेज के आधार पर अज्ञात बदमाशों की तलाश की जा रही है। प्रार्थी जयेश मलकानी ने बताया कि किसी ने रेकी कर के इस वारदात को अंजाम दिया है। प्रार्थी के पिता प्रतिदिन मंदिर में एवं आस-पास के क्षेत्र में प्रसाद बांटते रहते हैं। ऐसे में आरोपी ने प्रसाद की बात कर उन्हें बातों में उलझाया और अंगूठी छीन कर ले गए हैं। इस संबंध में पुलिस को रिपोर्ट दी है।

What's your reaction?