189
views
views
सीधा सवाल। कपासन। महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती के अवसर पर उप नगरीय बस्ती भोपाल खेड़ा में शनिवार सायं माली समाज द्वारा भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया।इस शोभायात्रा में आसपास के तस्वारिया चौका खेड़ा गांव के सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष सम्मिलित हुए।शोभा यात्रा में महात्मा ज्योतिबा फुले की आकर्षक झांकी बनाई गई। तथा शोभा यात्रा में सम्मिलित सभी श्रद्धालु बैंड बाजा के साथ नाचते गाते हुए ज्योतिबा फुले अमर रहे के नारों के साथ चल रहे थे।शोभायात्रा जाखंड माता मंदिर के प्रांगण से प्रारंभ होकर भोपाल खेड़ा के विभिन्न मोहल्ले से होती हुई पुनः जाखड़ माता पहुंचकर समापन हुई।इस दौरान रास्ते में जगह जगह पर ग्रामीणों द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया। मंडल उपाध्यक्ष शिवलाल माली के अनुसार इस अवसर पर माली समाज द्वारा निकाली गई शोभायात्रा में हेमराज माली तुलसी राम माली राजेश माली सोहन माली राधे श्याम माली किशन माली गुलाबचंद माली चौकाखेड़ा रतन लाल माली तस्वारिया शंकर माली चंपा लाल माली धनराज माली गोपाल माली रतन लाल माली सत्य नारायण माली राहुल माली नारायण माली पप्पू माली हरिशंकर माली सहित सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु स्त्री पुरुष नाचते गाते हुए शोभायात्रा में चल रहे थे।