चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - सांवलियाजी चौराहे पर मंशापूर्ण महादेव मंदिर का भव्य शिलान्यास
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....!

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या * चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत * चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला

विधि विधान से रखी गई नींव

सीधा सवाल। चिकारड़ा। कस्बे के सांवलिया जी चौराहा स्थित चमत्कारी बालाजी मंदिर के सामने रविवार को मंशापूर्ण महादेव मंदिर के निर्माण कार्य का भव्य शुभारंभ हुआ। क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना के साथ विद्वान पंडित पवन शर्मा के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चारके साथ विधि विधान से भूमि पूजन कर मंदिर की नींव रखी गई।

ग्रामीणों के आर्थिक सहयोग से साकार होगा शिवधाम

इस मंदिर निर्माण की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह किसी एक या दो चार व्यक्तियों के निजी सहयोग से नहीं बल्कि सम्पूर्ण ग्राम वासियों के सहयोग से निर्मित होगा। ग्रामीणों ने आपसी एकता की मिसाल पेश करते हुए अपनी-अपनी श्रद्धा अनुसार इस पुनीत कार्य के लिए अंशदान दे रहे है। गांव की इसी सामूहिकता और महादेव के प्रति अटूट समर्पण के कारण आज इस भव्य कार्य का शुरुआत हो पाया है

। शास्त्रोक्त विधि से होगी शिव परिवार की 'प्रतिष्ठा'

पंडित पवन शर्मा ने धार्मिक महत्व स्पष्ट करते हुए बताया कि भगवान शंकर स्वयं चैतन्य स्वरूप और अजन्मा हैं, अतः उनकी 'प्राण प्रतिष्ठा' नहीं बल्कि 'प्रतिष्ठा' की जाती है। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए चालू माह में ही शुभ मुहूर्त में भगवान भोलेनाथ के साथ माता पार्वती, भगवान गणेश, कार्तिकेय जी और नंदी जी सहित पूरे शिव परिवार की भव्य प्रतिष्ठा विधि-विधान से संपन्न होगी। जिस के साक्षी पूरे ग्राम के साथ बाहर के मेहमान रहेंगे।

आस्था का केंद्र के चलते भक्तों की मुरादें पूरी होती

प्रकाश सुथार ने बताया कि यह स्थान विशेष रूप से बजरंगबली के दर्शन करने वाले यात्रियों के लिए गहरी श्रद्धा और आस्था का केंद्र है। यहाँ आने वाले भक्तों का अटूट विश्वास है कि भगवान के दरबार से कोई खाली हाथ नहीं जाता और यहाँ सच्चे मन से जो भी मांगा जाता है, महादेव और बजरंगबली उसे अवश्य पूरा करते हैं। इस आयोजित नींव मुहर्त कार्यक्रम के मौके पर नानालाल सुथार, भानीराम गुर्जर, उदय लाल गायरी, रामेश्वरलाल खंडेलवाल, नारायणलाल जाट, मिस्त्री भगवती लाल लोहार ने उपस्थित रहते हुए शिव पार्वती परिवार के मंदिर निर्माण में नींव मुहूर्त में उपस्थित होकर विधि-विधान से पूजा कार्य संपन्न करवाया। इस दौरान मुख्य पुजारी हीरालाल वैष्णव सहित सेकड़ो की संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु गण उपस्थित थे। शिलान्यास कार्यक्रम के पश्चात भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

What's your reaction?