168
views
views
चित्तौड़गढ़। जिले के सांवलिया जी कस्बे में स्थित श्री बहुचर मां एवं मेलडी मां के मंदिर का वर्षगांठ महोत्सव मंगलवार को मनाया जाएगा। इसके तहत मंगलवार को विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे। आयोजन को लेकर आवश्यक सभी तैयारियों पूरी कर ली है। उपासक आरती भुवा ने बताया कि सांवलियाजी में चिकारड़ा रोड पर एक वर्ष पूर्व श्री बहुचर मां मेलडी मां के मंदिर में प्रतिमाओं की स्थापना की थी। इसकी वर्षगांठ सोमवार को मनाई जाएगी। इसमें शाम चार बजे से माताजी का भंडारा होगा। वहीं रात्रि जागरण एवं भजन संध्या मंगलवार रात को 8 बजे से होगी। आरती भुवा ने बताया कि आयोजन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली है।