चित्तौड़गढ़ / कपासन - धार्मिक अनुष्ठानों के साथ मंदिर पर ध्वजा चढ़ाकर मेवाड़ के प्रसिद्ध शनि धाम श्री शनि महाराज आली के तीन दिवसीय वार्षिक मेले का हुआ आगाज
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त

सीधा सवाल। कपासन। मेवाड़ के प्रसिद्ध शनि धाम श्री शनि महाराज आली में बैसाखी अमावस्या का तीन दिवसीय वार्षिक मेला गुरुवार को धार्मिक अनुष्ठानों और मंदिर पर ध्वजा चढ़ाकर पारंपरिक रूप से शुरू हो गया। इस अवसर पर देश और दुनिया में खुशहाली की कामना की गई। मेले में आज सत्रह अप्रैल को चामुंडा म्यूजिकल ग्रुप सिंहपुर एवं महाकाल ग्रुप कोटा के बैनर तले मेला रंगमंच पर शाम भजन संध्या होगी।तीर्थ स्थल प्रबंध कार्यकारिणी कमेटी के सचिव कालू सिंह चौहान ने बताया कि मेले का शुभारंभ सुबह मंदिर परिसर में यज्ञ हवन के साथ हुआ। इसमें अध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह, मंत्री छगन गुर्जर, पुजारी देवगिरी, प्रशांत गिरी सहित रामेश्वर सुथार, कालू कीर, भेरू लाल जाट, गणेश जाट, उदय राम जाट, रूप लाल गायरी, कालू कुम्हार, गोपाल सुथार, सुरेश जाट, नरेंद्र विजयवर्गीय और नारायण सिंह ने आहुतियां दीं। पंडित प्रकाश दाधीच ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न करवाया।इसके बाद विधि विधान से ध्वजाओं की पूजा अर्चना की गई। और शहनाई वादन के साथ मुख्य मंदिर तथा नवग्रह मंदिर पर ध्वजा चढ़ाई गई।जिससे मेले का विधिवत आगाज हुआ। मेला शुरू होते ही श्रद्धालुओं और मेलार्थियों की चहल पहल बढ़ गई है। मेला ग्राउंड पर दुकानें और स्टॉल भी लगाई गई हैं।श्री शनि महाराज आली प्रबंध कार्यकारिणी कमेटी की ओर से मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए छाया, पानी और मेडिकल सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पूरे तीर्थ स्थल पर पुलिस बल के साथ कमेटी के सुरक्षाकर्मी भी तैनात किए गए। इसके अलावा बत्तीस सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी रखी जा रही है।श्री शनिमहाराज आली मंदिर प्रबंधकारिणी कमेटी सचिव कालू सिंह ने बताया कि मेवाड़ एवं प्रदेश के भक्तों एवं श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र प्रसिद्ध शनिधाम श्री शनि महाराज आली मंदिर पर गुरुवार को श्री शनिमहाराज आली मंदिर प्रबंधकारिणी कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह चौहान एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों सहित विधि विधान के साथ न्याय के देवता श्री शनि महाराज आली मंदिर के शिखर पर नवीन ध्वजा चढ़ाने के साथ ही तीन दिवसीय भव्य वार्षिक मेले का भव्य शुभारंभ हुआ।श्री शनि महाराज आली मंदिर प्रबंधकारिणी कमेटी के महामंत्री छगन लाल गुर्जर ने बताया कि न्याय के देवता श्री शनिमहाराज आली के दरबार में तीन दिवसीय भव्य वार्षिक मेले में आगंतुक हजारों मेलार्थियों के मनोरंजन के लिए तीन दिवसीय वार्षिक मेले के रंगमंच पर विभिन्न धार्मिक,पारंपरिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन सम्पन्न होंगे।श्री शनि महाराज प्रबंध कार्यकारिणी कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार 17 अप्रैल को मेले रंगमंच पर चामुंडा म्यूजिकल ग्रुप सिंहपुर द्वारा एवं महाकाल ग्रुप कोटा महावीर मेहता अंतर्राष्ट्रीय कलाकार द्वारा आर्केस्ट्रा एवं रंगारंग कार्यक्रम एवं आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की जायेगी।इस दौरान कार्यक्रम ऑर्गेनाइजर मनीष टेलर,सिंगर समीर सरगम कोटा एवं हास्य कलाकार रमेश कुमावत, सांस्कृतिक कार्यक्रम में काजल मेहता,कृष्णा भीलवाड़ा, कोमल रंगीली,पिंकी कोटा, मुस्कान कोटा आदि कलाकारों द्वारा मेलार्थियों का मनोरंजन किया जायेगा। श्री शनि महाराज आली मंदिर प्रबंधकारिणी कमेटी अध्यक्ष चौहान ने बताया कि शनिवार 18 अप्रैल को विशाल भजन संध्या न्यू राजस्थानी म्यूजिकल ग्रुप भीलवाड़ा के तत्वावधान में प्रसिद्ध भजन गायक पूरण गुर्जर, तृषा सुथार उदयपुर, तिलकेश सुथार राजसमंद,शालू नागौरी,पूजा राजस्थानी,सोनू सैनी आदि कलाकारों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम के साथ ही तीन दिवसीय वार्षिक मेले का भव्यता पूर्वक समापन किया जायेगा।उल्लेखनीय है कि न्याय के देवता श्री शनिमहाराज के प्रसिद्ध श्री शनिमहाराज आली धाम को तीन दिवसीय मेले के अवसर पर आकर्षक एवं रंग बिरंगी विद्युत साज सज्जा की गई।मंदिर के स्वागत द्वार से ही अंधेरे में आकर्षक विद्युत रोशनी में नहाया हुआ श्री शनिदेव का भव्य एवं आकर्षक दरबार सभी भक्तों के मन भाव विभोर एवं आनंदित कर रहा है।साथ ही मेले में आने वाले हजारों भक्तों एवं श्रद्धालुओं हेतु मंदिर प्रबंधकारिणी कमेटी द्वारा गर्मी के मद्देनजर छांया पानी सहित यातायात पार्किंग की माकूल व्यवस्था की गई।जिससे हजारों भक्तों एवं श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना नही करना पड़े।साथ ही मंदिर के समीप मेला परिसर में नन्हे बच्चों एवं मेलार्थियों के मनोरंजन हेतु आकर्षक झूले चकरी सहित विभिन्न सामग्रियों के प्रतिष्ठान लगे हैं।

What's your reaction?