378
views
views
सीधा सवाल। बस्सी। बस्सी व बस्सी के आस पास गावो के कृषि आदान (एग्रो इनपुट) व्यापारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर केंद्र सरकार तक आवाज उठाई है। बस्सी एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन द्वारा प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें व्यापारियों ने अपनी लंबे समय से लंबित मांगों के समाधान की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया कि देशभर के लाखों खाद, बीज एवं कीटनाशक विक्रेता पिछले 10 वर्षों से कई समस्याओं का सामना कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनका समाधान नहीं हो पाया है। इसी के चलते 27 अप्रैल 2026 को देशभर में कृषि आदान व्यापारी एक दिन की प्रतीकात्मक हड़ताल करेंगे।
प्रमुख मांगें
खाद के साथ अनावश्यक उत्पादों की जबरन लिंकिंग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।
खाद की डिलीवरी “फ्री ऑन रोड” (FOR) आधार पर सुनिश्चित की जाए, जिससे डीलरों पर अतिरिक्त भार न पड़े।
बढ़ती लागत को देखते हुए डीलर मार्जिन 8% किया जाए।
ग्रामीण विक्रेताओं के लिए “साथी (SATHI) पोर्टल” को सरल और व्यावहारिक बनाया जाए।
बीज बिक्री नीति में संशोधन कर अधिकृत डीलरों को नियमित बिक्री की अनुमति दी जाए।
लाइसेंस प्रक्रिया को सरल किया जाए और अनावश्यक शर्तों को हटाया जाए।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि यदि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन किया जा सकता है, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी।
इस दौरान कमल कोठारी, अनुराग मेवाड़ा,गोपेश कोठारी, ईशु बापू,युवराज सिंह, मनीष सुवालका, लक्की मेवाड़ा, विनायक चेचानी आस पास के गांवों के सभी व्यापारी मौजूद रहे।
