378
views
views
सीधा सवाल। बस्सी। स्थानीय आंगनवाड़ी केंद्र पर प्रदेश सरकार की पहल के तहत गर्भवती महिलाओं को मुख्यमंत्री न्यूट्री किट का वितरण किया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सीमा मेवाड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा राज्यभर में गर्भवती महिलाओं के पोषण स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से न्यूट्री किट वितरित की जा रही हैं। इसी क्रम में बस्सी क्षेत्र की लाभार्थी महिलाओं को भी यह किट प्रदान की गई।
कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष जगदीश भांड मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके आतिथ्य में गर्भवती महिलाओं को न्यूट्री किट वितरित की गई।
इस अवसर पर ग्राम साथिन पार्वती हजूरी, आशा सहयोगिनी मंजू वैष्णव, आंगनवाड़ी सहायिका सरोज कंवर तथा वार्ड पंच चंद्रकांत राठौर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
