1092
views
views
सीधा सवाल। कपासन। सम्पूर्ण भारत देश में सोमवार को आयोजित गो सम्मान आव्हान अभियान कार्यक्रम के तर्ज पर कपासन तहसील में भी ये कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान के निमित तहसील टोली ने गांव गांव ढाणी ढाणी जनसंपर्क करके ग्रामीण टोलियों का गठन किया था जिसने प्राप्त हस्ताक्षर का आंकड़ा 42162 रहा। गो सम्मान आव्हान अभियान के निमित दिए जाने वाले प्रार्थना पत्र के पीछे ये सभी हस्ताक्षर को सम्मिलित करके एक पोथी तैयार की गई।जिसकी मुंगाना धाम आश्रम में बटुक के मंत्रोच्चार के साथ ठाकुर जी के समक्ष विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। इधर कपासन नगर में गो सम्मान रैली का आयोजन नगर के पंचमुखी बालाजी मंदिर से प्रातः 10 बजे आयोजित की गई जो नगर के मुख्य बाजार होते हुए पांच बत्ती चौराहा कपासन पहुंची। जिसमें बड़ी संख्या में नगर के सभी विद्यालय के विद्यार्थी, व्यापारी बंधु, सामाजिक संगठन के लोग, सेवा प्रदत्त संस्थानों के कार्यकर्ता और नगरवासी माताएं बहनें सम्मिलित रही।
गो सम्मान रैली में हजारों गो भक्तों ने लिया भाग
नगर के पांच बत्ती चौराहे पर हजारों गो भक्तों की उपस्थिति में एक दूसरे को हाथ स्पर्श करवा कर प्रार्थना पत्र की पोथी को उपखंड अधिकारी राजेश सुवालका को सौंपा गया। इस दौरान दूध की नदिया बहने दो, गो माता की जीने दो के उद्घोष से नगर गुंजायमान हो उठा, उक्त कार्यक्रम में सम्पूर्ण व्यापार मंडल के लोगों ने भी प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करने तक अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर आयोजन में सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस बल तैनात रहा। गो माता और नंदी भगवान को मुख्य अतिथि मानते हुए संतो के नेतृत्व में आयोजित इस गैर राजनीतिक कार्यक्रम में सभी ने सनातनी गो भक्त बनकर भाग लिया।गो सम्मान आव्हान अभियान तहसील टोली ने विद्यालय परिवार के प्रबंधक मंडल, व्यापार मंडल के व्यापारी बंधु, सामाजिक संस्थाओं से पधारे हुए कार्यकर्ता बंधु, स्काउट गाइड ओर एनसीसी के विद्यार्थियों सहित अन्य सभी सहयोग कर्ता जिन्होंने प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से आयोजन को सफल बनाने हेतु अपनी भूमिका का निर्वहन किया उन सभी का गो माता और नंदी भगवान की ओर से आभार व्यक्त किया गया।