जालौर सिरोही सांसद चौधरी को मिलेगा संसद रत्न पुरस्कार
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद

सांसद चौधरी होंगे संसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित क्षेत्र में खुशी की लहर

सीधा सवाल।सिरोही।संसद में सक्रिय भागीदारी, जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने को लेकर जालोर सिरोही के लोकप्रिय सांसद लुम्बाराम चौधरी को आने वाले सत्र में सम्मानित किया जाएगा।इस साल के संसद रत्न पुरस्कारों के लिए 12 सांसदों और 4 संसदीय समितियों का चयन किया गया है. इस साल चुने गए चेहरों में देश के कई बड़े और अनुभवी राजनेता शामिल हैं.उसमे से जालोर सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी का भी नाम है।यह पुरस्कार जालोर सिरोही के इतिहास में पहली बार मिल रहा है उसको लेकर जालोर सिरोही लोकसभा क्षेत्र के आमजन में अत्यंत ही हर्ष का विषय है।संसद रत्न पुरस्कार की शुरुआत साल 2010 में हुई थी और यह पुरस्कार उन सांसदों को दिए जाते हैं जो पारदर्शिता, जवाबदेही और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती देने के लिए संसद में खासे एक्टिव रहते हैं. इसका मकसद सांसदों को प्रोत्साहित करना और जनता के बीच संसदीय कार्यवाही को लोकप्रिय बनाना है. ये पुरस्कार संसद में सक्रियता, बहस में भागीदारी, प्रश्न पूछने और विधायी कामकाज में योगदान के आधार पर प्राइम पॉइंट फाउंडेशन की तरफ से दिया जाता है.
तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. अब्दुल कलाम के सुझाव पर इस पुरस्कार की शुरुआत की गई थी. उनका कहना था कि जो सांसद अच्छा करते हैं, जो बिना किसी बाधा के बहसों और नीति-निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं, उन्हें नागरिक समाज द्वारा मान्यता मिलनी चाहिए.उनका मानना ​​था कि कार्यकुशल सांसदों की मेहनत को, जो बिना किसी बाधा के बहसों और नीति-निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं,इसी सोच ने 15 वर्षों में 15 संस्करणों के दौरान पुरस्कारों का मार्गदर्शन किया है।स्थापना के बाद से संसद रत्न पुरस्कार पारदर्शिता और संसदीय उत्कृष्टता की एक प्रतिष्ठित संस्था के रूप में विकसित हुए हैं. फाउंडेशन ने अब तक व्यक्तिगत सांसदों और संसदीय समितियों सहित कुल 143 पुरस्कार प्रदान किए हैं. इन पुरस्कारों को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा मान्यता प्राप्त है।संसद रत्न पुरस्कार के लिए चयन होना भारतीय लोकतंत्र में बेहद गर्व की बात है। यह चयन प्रक्रिया उन सांसदों और समितियों को देश के सामने लाती है, जिन्होंने बिना किसी शोर-शराबे के सदन के भीतर नीतिगत चर्चाओं और जनहित के कार्यों में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दिया है।चुने गए इन सभी विजेताओं को आने वाले दिनों में आयोजित होने वाले एक भव्य समारोह में इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा।लोकसभा में सांसद चौधरी की 18 वी लोकसभा के पहले सत्र में 100 प्रतिशत, शीतकालीन सत्र 2024 में 100 प्रतिशत,बजट सत्र 18 वी लोकसभा 2024 में 100 प्रतिशत,बजट सत्र 2025 में 92 प्रतिशत,शीतकालीन सत्र 2025 में 93 प्रतिशत,मॉनसून सत्र 2025 में 100 प्रतिशत,बजट सत्र 2026 में 100 प्रतिशत उपस्थिति रही।इशी तरह चौधरी ने लोकसभा में कुल 3 बिल पेश किए।एवम कुल 246 प्रश्न व 36 डिबेट में भाग लिया।
सांसद चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि संसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित होना मेरे लिए अत्यंत गौरव की बात है।
जनता के अटूट विश्वास के बल पर मैं लोकसभा के लिए निर्वाचित हुआ हूँ। मैं हमेशा उनके विश्वास और समर्थन को सार्थक साबित करने का प्रयास करता हूँ। मुझे प्राप्त पुरस्कार मेरे जालोर सिरोही लोकसभा क्षेत्र के सभी लोगों का है। इसके साथ ही,में भारतीय जनता पार्टी एवम शीर्ष नेतृत्व का भी आभार व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने मुझे मौका दिया और हमेशा मुझ पर विश्वास किया। मेरे सभी साथी संसदीय कर्मचारियों का भी हार्दिक धन्यवाद, जो हमेशा मेरे साथ रहे। आपके विश्वास के योग्य होने के लिए मैं अत्यंत आभारी हूँ और लगन से काम करना जारी रखूँगा।

What's your reaction?