views
सीधा सवाल। पाली। एक समाचार पत्र के शख्सियत अतिथि सम्मान 2026-27” समारोह में माधव विश्वविद्यालय के फाउंडर व चैयरमेन डॉ राजकुमार को शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत (देवस्थान, गोपालन, पशुपालन एवं डेयरी विभाग) तथा कैबिनेट मंत्री मदन दिलावर (स्कूल शिक्षा, पंचायती राज एवं संस्कृत शिक्षा विभाग) ने डॉ राजकुमार को सम्मान प्रदान किया।समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया गया। माधव विश्वविद्यालय के चैयरमेन डॉ राजकुमार ने शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, आधुनिक सुविधाओं से युक्त शिक्षण व्यवस्था तथा ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य किया है। उनके नेतृत्व में माधव विश्वविद्यालय ने शिक्षा, अनुसंधान, खेल, तकनीकी एवं सामाजिक गतिविधियों में नई पहचान स्थापित की है।इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने डॉ राजकुमार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनका योगदान केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि वे समाजसेवा एवं युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी प्रेरणादायी भूमिका निभा रहे हैं। समारोह के दौरान विभिन्न गणमान्य नागरिक, शिक्षाविद् एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।सम्मान प्राप्त होने पर माधव विश्वविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विश्वविद्यालय के चांसलर हिम्मतसिंह देवल, प्रो प्रेसिडेंट डॉ सुशील भार्गव, रजिस्ट्रार डॉ भावेश कुमावत व होम्योपैथिक विभाग की निदेशक डॉ भारती देसाई सहित शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने फाउंडर एवं चेयरमैन डॉ राजकुमार को बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर सफलता की कामना की।