views
प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं नवनियुक्त आरएएस को किया सम्मानित
सिरोही। श्री क्षत्रिय राजपूत कल्याणा कारी संस्थान में सिरोही में सप्तम स्नेह मिलन व प्रतिभा सम्मान समारोह का सफल आयोजन किया गया। श्री क्षत्रिय राजपूत कल्याण कारी संस्थान सिरोही में सप्तम प्रतिभा सम्मान व स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ओटाराम देवासी, सिरोही पूर्व विधायक संयम जी लोढा, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भण्डारी ने शिरकत की। समारोह की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष चेतन सिंह कालन्द्री ने की । समरोह में कक्षा प्रथम से स्नातक व स्नातकोत्तर तक प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान स्कूल बैग व सिल्वर मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। सिरोही के एसडीएम हरि सिंह देवल ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें बालिका शिक्षा के ड्राप आउट पर विशेष ध्यान देना चाहिए । पूर्व विधायक संयम लोढा ने आगाह किया कि अब जो शिक्षा को महत्व देगा व समय के साथ चलेगा वो ही आगे बढ पाएगा। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री में अपन विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आपका अनुशासन व समारोह की भव्यता सबके लिए अनुकरणीय है। आपका संस्थान पूरे जिले के लिए एक मिशाल है। संस्थान में अध्ययनरत छात्र जो सरकारी सेवा में लगे हुए हैं उन्हें भी मंच पर सम्मानित किया गया। समारोह में पधारे क्षत्रिय बन्धु व क्षत्राणियों के लिए अल्पाहर व भोजन की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम के भामाशाह शैतान सिंह मडिया, अमर सिंह मोहब्बतनगर, मनोज सिह , जोरावर सिंह रामपुरा का संस्थान की तरफ से सम्मान किया गया। पूर्व अध्यक्ष गुमान सिंह मोहब्बतनगर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। समारोह में पूर्व अध्यक्ष देवी सिंह धान्ता व हिम्मत सिह सिलोईया की उपस्थिति रही। पाडीव गांव से नवचयनित आरएएस अधिकारी ने अपने उद्बोधन में सभी प्रतिभाओ को उचित मार्ग दर्शन व प्रशासनिक सेवा में आने के लिए प्रेरित किया।समारोह को सकफल करने हेतु श्री श्रत्रिय राजपूत कल्याणकारी संस्थान के सदस्यों का सहयोग रहा।