views
श्री गौतम ऋषि ट्रस्ट वर्तमान अध्यक्ष सहित कई समाजबंधुओं ने जताया शोक
सीधा सवाल। सिरोही। पश्चिम राजस्थान मीणा समाज की शीर्ष संस्था श्री गौतम ऋषि ट्रस्ट के लंबे समय तक रहे अध्यक्ष उमाराम मीणा का निधन होने पर समूचे मीणा समाज में शोक लहर छाई रही। जानकारी के अनुसार उमाराम मीणा की अचानक तबियत बिगड़ने पर इलाज के दौरान मौत हो गई। ज्ञात रहे कि तहसील कार्यालय से सेवानिवृत्त होने के बाद उमाराम मीणा ने गौतम ऋषि ट्रस्ट में अध्यक्ष पद की कमान संभाली। जहां पर उन्होंने 14 वर्षों तक ट्रस्ट के अध्यक्ष के रूप में समाज और संगठनात्मक गतिविधियों में सेवाएं दी। इसके अलावा उन्होंने ट्रस्ट के विविध कार्यों को दिशा देने में उनकी बेहतरीन भूमिका रही। मृदुभाषी और सरल स्वभाव के चलते के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। विभिन्न समुदायों के लोगों ने परिवार के प्रति संवेदना जताई। इधर गौतम ऋषि ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष उमा राम मीणा का निधन होने पर वर्तमान ट्रस्ट अध्यक्ष रताराम मीणा आमलिया सहित कई सिरोही, जालौर, पाली जिले के समाजबंधुओं ने शोक जताया। ट्रस्ट अध्यक्ष रताराम मीणा ने बताया कि उनकी मृदुभाषी और कार्यशैली के लिए वें हमेशा याद रहेंगे।