504
views
views
सीधा सवाल। सांवलियाजी समता युवा संघ भदेसर ने भीषण गर्मी और लू से बचाव के लिए एक सेवा प्रकल्प का आयोजन किया। रविवार को भदेसर भेरुजी बस स्टेशन पर राहगीरों और यात्रियों को शीतल शरबत पिलाया गया। समता युवा संघ के अध्यक्ष हर्षित जैन और मंत्री कविश जैन ने बताया कि संघ के मार्गदर्शन में विभिन्न सेवा प्रकल्प चलाए जा रहे हैं। यह शरबत वितरण कार्यक्रम इसी श्रृंखला का हिस्सा था, जो भदेसर मुख्यालय पर आयोजित किया गया। इस सेवा कार्य में महिला मंडल, समता युवा संघ और श्री संघ के सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। महिला मंडल की ओर से बबिता जैन, रेखा जैन, विद्या जैन और दिलखुश जैन उपस्थित रहीं। श्री संघ से अध्यक्ष अशोक कुमार, पूर्व अध्यक्ष सागरमल और समाजसेवी कमलेश जैन मौजूद थे। युवा संघ की ओर से हर्षित, मोहित, युवराज, पुलकित, अक्षय, रौनक, पीयूष, ललित, आयुष, कविश, अंशुल सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सेवा प्रकल्प का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र के पाठ के साथ किया गया। कार्यक्रम का समापन आचार्य श्रीराम गुरु के जयकारों के साथ हुआ।