7476
views
views
सीधा सवाल। निंबाहेड़ा। सभी सामाजिक सस्थांओ के पदाधिकारियो के सानिध्य में एक बैठक नगर के पेंशनर भवन में आयोजित की गई। जिसमे मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के उच्च पद पर आसीन शिल्पा जैन सहित कई सदस्यों को संगठन से निस्कासित करने को लेकर एवम लोकल स्तर पर न्यूज़ नही लगने पर अन्य जिलों में गलत न्यूज़ लगवा कर महिलाओं की छवि को धूमिल करने हेतु अपना पक्ष मय साक्ष्य उपस्थित सभी पदाधिकारीयो के सम्मुख प्रस्तुत किए। जिस पर चर्चा करते हुए प्रस्तुत तथ्यों के आधार पर सभी ने शिल्पा जैन को सही बताते हुए संगठन की कार्य प्रणाली पर ही सवाल उठाए साथ ही संगठन द्वारा की गई एक तरफा जांच को गलत बताते हुए जांच निष्पक्ष करवाने की जोर दिया। वही संगठन के उच्च अधिकारीयों द्वारा स्थानीय कार्यकारणी व सदस्यो से सदस्यता के नाम पर व सेवा के नाम पर वसूली जा रही मोटी रकम का हिसाब सरकार द्वारा उक्त सगंठन के पदाधिकारियों से पूछने बाबत सुझाव दिया। साथ जब तक जांच पूरी नहीं शिल्पा जैन सहित निस्कासित सभी पदाधिकारियों को यथा स्थिति रखना चाहिए।
जांच अधिकारियों द्वारा नियमों से परे जाकर जांच से पहले ही निस्कासन की कार्यवाही की वो गलत है। संगठन के द्वारा भेजे गए जांच अधिकारियों के सम्मुख शिल्पा जैन ने को 7 पृष्ठ का जवाब प्रस्तुत किया उसे नजरंदाज करते हुए जवाब नही देने का आरोप लगाते हुए निष्कासन की कार्यवाही की सभी सामाजिक संगठनों ने कड़े शब्दो में निंदा करते हुऐ शिल्पा जैन के समर्थन में मानवाधिकार सुरक्षा संगठन का पूर्ण रूप से बहीष्कार किया गया एवं शिल्पा जैन एवं उनकी टीम के द्वारा किए गए पूर्व के कार्यो को सराहाते करते हुए उन्हे अपने स्वयं के नाम से संस्था बनाकर कार्य करने का सुझाव दिया।