views
सीधा सवाल। छोटीसादड़ी। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी कार्यालय पर पिछले कई समय से ताला लगा रहने से लोग परेशान हैं। अधिशासी अधिकारी के नदारद रहने से लोगों को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि रोजमर्रा के कामों के लिए नगर पालिका में सुनवाई करने वाला कोई नहीं मिलता है। साथ ही लोगों ने बताया कि जन्म मृत्यु, प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र, भवन निर्माण के कार्य, बिजली एवं नल की एनओसी सहित नगर पालिका संबंधित कार्यों के लिए कई बार चक्कर काटने पड़ते हैं। लेकिन अधिकारी के नही मिलने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई महीनो से लोगों के काम अटके पड़े हैं। वही, मेले के दौरान टेंडर के लिए ठेकेदारों द्वारा जमा कराई गई धरोहर राशि के लिए भी लोग चक्कर काट रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से स्थाई रूप से अधिशासी अधिकारी की नियुक्ति करने की मांग की है।