चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - पेंशनर्स समाज के वे दूत हैं, जो समाज में फैल रही विकृतियों को रोकने में सक्षम- कृपलानी
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

पेंशनर समाज निम्बाहेड़ा का वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न

सीधा सवाल। निम्बाहेड़ा।
पेंशनर समाज निंबाहेड़ा का वार्षिक अधिवेशन स्थानीय विधायक एवं पूर्व यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी के मुख्य आतिथ्य एवं पूर्व विधायक अशोक नवलखा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में उपखंड अधिकारी विकास पंचोली, भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि तथा पेंशनर समाज चित्तौड़गढ़ के जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण दशोरा संरक्षक के रूप में मंचासीन रहे।
नगर की आदर्श कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया, तत्पश्चात पेंशनर समाज की स्थानीय शाखा के सदस्यों द्वारा अतिथियों का उपरना एवं शॉल ओढाकर व मेवाड़ी परंपरा अनुसार पगड़ी धारण करवा कर स्वागत किया गया। स्वागत उद्बोधन मानमल शर्मा ने दिया।
अधिवेशन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं विधायक कृपलानी ने उपस्थित पेंशनर्स से सामाजिक समन्वयता, राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक समरसता के लिए कार्य करने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि आज इस अधिवेशन में ऐसे लोग बैठे हैं जो समाज को नई दिशा प्रदान करने में सक्षम है। आज देश दिन रात विकास करते हुए विश्वगुरु बनने की ओर तेज गति से बढ़ रहा है, इसके साथ ही आज समाज में इस मोबाइल क्रांति से अच्छाई के साथ ही कई विकृतियां भी फैल रही है, ऐसे में हमारी और आपकी जिम्मेदारी ओर अधिक बढ़ जाती है। कृपलानी ने पेंशनर समाज के पदाधिकारियों व सदस्यों को भविष्य में भी सरकार की ओर से हर सम्भव सहयोग का विश्वास दिलाया।
अधिवेशन को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने पेंशनर समाज निम्बाहेड़ा के द्वारा पीड़ित मानवता की सेवार्थ किए गए निःशुल्क चिकित्सा शिविर, प्रेरणार्थ उत्कृष्ट समाज सेवकों के समान कार्य करने पर प्रशंसा की तथा ऐसे सेवा कार्य करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उपखण्ड अधिकारी विकास पंचौली ने हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर अतिथियों ने पेंशनर भामाशाह सत्यनारायण शर्मा बिनोता, बगदीराम धाकड़, तारा कुमावत, मोहनलाल शर्मा फाचर, राधेश्याम राजपूत का सम्मान किया गया। अधिवेशन में पेंशनर समाज की उप शाखाओं के कार्यकारिणी सदस्यों का भी स्थानीय पेंशनर समाज द्वारा उपरना एवं शाल ओढाकर सम्मान किया गया। अधिवेशन को रामनारायण शर्मा, गिरिजा शर्मा, नेमीचंद अग्रवाल, वीरेंद्र औदीच्य एवं रेखा रानी तिवारी ने भी संबोधित किया। संस्था की ओर से आभार वरिष्ठ उपाध्यक्ष यशवंत कदम ने व्यक्त किया, वहीं अंत में राष्ट्रगीत का गायन तथा पेंशनर समाज के दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

What's your reaction?