चित्तौड़गढ़ - शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में होगा काम, अधिवेशन से पहले बोले गुर्जरगौड ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

अधिवेश से पहले हुई पत्रकार वार्ता, अन्य पदाधिकारियों ने भी दी जानकारी

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। अखिल भारतवर्षीय श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन बुधवार से शुरू हो गया है। यह राष्ट्रीय अधिवेशन चित्तौड़गढ़ में तीसरी बार हो रहा है। इस अधिवेशन में नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी का शपथ ग्रहण होगा। साथ ही, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भी होगी। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कई अहम प्रस्ताव भी पारित होंगे। इन पर आगामी 5 सालों में काम किया जाएगा। अधिवेशन में भाग लेने पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी ने बुधवार दोपहर होटल ग्रांट चित्तौड़गढ़ मीडिया से बातचीत की। इसमें आगामी पांच साल की कार्य योजना बताई। इसमें मुख्य रूप से शिक्षा एवं चिकित्सा पर कार्य करने की बात कही है। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि समाज में सुधार हो और ब्राह्मण समाज के लोगों के आवश्यकताओं की पूर्ति हो, इसके लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। यही हमारा मुख्य एजेंडा है। इसके अलावा जो प्रस्ताव आएंगे, उसे हम पारित करेंगे। कुरीतियों को दूर करने पर कार्य हुआ है। उन्होंने कहा कि यह बहुत अच्छी बात है कि समाज द्वारा करवाए गए सामूहिक विवाह में सबसे आगे चित्तौड़गढ़ जिला रहा है। गत 20 सालों में पूरे देश में श्री गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा ने 12500 सामूहिक विवाह करवाए है। उसमें सबसे ज्यादा सामूहिक विवाह 150 जोड़ों का चित्तौड़गढ़ जिले के सांवलियाजी में हुआ था। उसके अलावा चित्तौड़गढ़ जिले में अब तक 1371 सामूहिक विवाह हो चुके है। अखिल भारतवर्षीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा का गठन 1936 में हुआ था और रजिस्ट्रेशन भी करवाया गया था। आज यह संस्था 88 सालों से लगातार कार्यरत है।

चुनाव प्रक्रिया में बदलाव का प्रस्ताव, कम होगा खर्च

उन्होंने बताया कि आगामी अधिवेशन में चुनाव प्रक्रिया के बदलाव करने का प्रस्ताव भी लिया जाएगा, जिस संस्था पर आर्थिक भार कम पड़ेगा और यह लंबी प्रक्रिया भी नहीं होगी। आगामी समय में हम निशुल्क सामूहिक विवाह, परिचय सम्मेलन, महर्षि गौतम की लोकसभा में मूर्ति स्थापना करना, विधुर एवं विधवा विवाह जैसे प्रस्ताव भी लिए जाएंगे। इन्होंने कहा कि हरिद्वार में गौतम आश्रम की परिकल्पना भी 1997 में चित्तौड़गढ़ में ही रखी गई थी।

अहमदाबाद में एक आयुष भवन बनाने की कार्य योजना

राष्ट्रीय प्रभारी ओमप्रकाश उपाध्याय ने बताया कि अधिवेशन के लिए चार जगह से प्रस्ताव आए थे लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष ने चित्तौड़गढ़ के प्रस्ताव को स्वीकार किया। चित्तौड़गढ़ में तीसरी बार अधिवेशन होने जा रहा है। पहला अधिवेशन 1986 में, दूसरा अधिवेशन 2010 में हुआ था और तीसरा अधिवेशन अब 2024 में होने जा रहा है। इस अधिवेशन में 25 दिसंबर की शाम राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के अलावा शाम को सांस्कृतिक संध्या हुई। 26 दिसंबर को सुबह 9 बजे दुर्ग रोड से शोभायात्रा शुरू होगी जो आयोजन स्थल भरत बाग पर आकर संपन्न होगी। यहां पर महर्षि गौतम की पूजा अर्चना कर आगंतुक अतिथियों का स्वागत सत्कार भी किया जाएगा। इसके बाद अधिवेशन शुरू होगा। राष्ट्रीय प्रधानमंत्री जय किशन पंचारिया ने बताया कि समाज अब आरोग्य और शिक्षा की ओर भी काम करने जा रहा है। अहमदाबाद में एक आयुष भवन बनाने की कार्य योजना, जहां इलाज करवाने जा रहे समाज जनों के रुकने की व्यवस्था की जाएगी। जोधपुर एम्स के सामने भी ऐसा ही भवन बनाया जाएगा। इसी तरह एजुकेशन सेक्टर के लिए एक अलग से ट्रस्ट बनाया है, जो पढ़ाई कर रहे बच्चों को इंटरेस्ट फ्री लोन दिलाने या छात्रवृत्ति दिलाने का काम करेगी। उन्हें सरकारी योजनाओं का भी लाभ मिल सके इसका ध्यान रखा जाएगा। दिल्ली में एक बड़ा इंस्टीट्यूट बनाया जाएगा, जहां पर सरकारी कंपटीशन फाइट करने वाले समाज के बच्चों को सुविधा दी जाएगी और पढ़ने का मौका दिया जाएगा। कोटा में भी जमीन ले रखी है जहां पर भवन का निर्माण करवा कर कंपटीशन एग्जाम के लिए जा रहे समाज के बच्चों को सुविधा दी जाएगी। हरिद्वार ट्रस्ट के महामंत्री दिनेश जांजड़ा, राजेश त्रिवेदी, उद्यमी अरूण जोशी, अनिल जोशी, सुरेश उपाध्याय, जिला अध्यक्ष एडवोकेट प्रशांत शर्मा, शिवशंकर व्यास, जिला महामंत्री नरेशदत्त व्यास, मधुसूदन पंचारिया, अरविंद व्यास आदि मौजूद रहे।

What's your reaction?