प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - करोड़ों की भूमि पर आया कोर्ट का फैसला, विवेकानंद पार्क में अब हो सकेगा मूर्ति का अनावरण
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। छोटीसादड़ी। शहर के नीमच रोड स्थित विवेकानंद पार्क की भूमि विवाद पर स्थानीय न्यायालय ने फैसला सुनाया है। न्यायालय ने नगर पालिका के पक्ष में निर्णय देते हुए पार्क भूमि पर पालिका के कब्जे को वैध माना और भूमि मालिक शमशुद्दीन द्वारा दायर दावा खारिज कर दिया। जानकारी अनुसार विवेकानंद पार्क की भूमि पर स्वामी विवेकानंद की मूर्ति के अनावरण को लेकर विवाद चल रहा था। भूमि मालिक शमशुद्दीन ने अदालत में दावा किया था कि उन्होंने यह भूमि नगर पालिका को कभी दान नहीं की और यह आज भी उनकी संपत्ति है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नगर पालिका ने भूमि पर अवैध कब्जा किया है। वहीं, नगर पालिका ने तर्क दिया कि यह भूमि 1973 में शमशुद्दीन ने दान में दी थी। तब से पार्क पर नगर पालिका का शांतिपूर्ण कब्जा है और पार्क की देखरेख भी वही कर रही है।
सिविल जज (वरिष्ठ खंड) मनीषा अग्रवाल ने मामले की सुनवाई के बाद अपना निर्णय सुनाया। न्यायालय ने नगर पालिका के पक्ष में फैसला देते हुए शमशुद्दीन का दावा खारिज कर दिया और कहा कि भूमि पर पालिका का अधिकार वैध है। फैसले के बाद विवेकानंद पार्क में स्वामी विवेकानंद की मूर्ति का निर्माण कार्य पूरा करने का रास्ता साफ हो गया है। लंबे समय से अधूरी पड़ी मूर्ति का निर्माण अब जल्द ही पूरा किया जाएगा।
मामले में नगर पालिका की ओर से अधिवक्ता संजय खिमेसरा ने पैरवी की और तथ्यात्मक दलीलें पेश की।

What's your reaction?