चित्तौड़गढ़ - हादसे में हुई थी कारूलाल की मौत, डर से शव को बाड़े में सुला गया दोस्त, पुलिस जांच में हुआ खुलासा
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। जिले के कनेरा थाना क्षेत्र में आने वाले धनौरा गांव में दो दिन पूर्व रात्रि को घर के बाहर मिले रक्त रंजीत शव की गुत्थी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मध्यप्रदेश के जावरा क्षेत्र में हुवे सड़क हादसे में इस व्यक्ति की मौत हो गई थी। इसका मित्र डर गया था और अपने ससुराल के रिश्तेदारों के सहयोग से शव को इसके बाड़े में सुला गया था। एक बार तो हत्या की सूचना से पुलिस सकते में आ गई थी। लेकिन जांच की तो मामला हादसे, तथ्य छुपाने और साक्ष्य से छेड़छाड़ का निकला। ऐसे में अब कनेरा थाना पुलिस जीरो की एफआईआर दर्ज कर जावरा थाना पुलिस को भेजेगी। वहीं शव का पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार पुलिस ने करवा दिया है।

निंबाहेड़ा पुलिस उप अधीक्षक बद्रीलाल राव ने बताया कि गुरुवार सुबह कनेरा निवासी कारूलाल धाकड़ का शव उसके बाड़े में रक्त रंजीत अवस्था में पड़ा मिला था। शरीर पर चोट और रक्त रंजीत शव देख कर ग्रामीण सिहर उठे थे। ग्रामीणों को आशंका थी कि बुधवार रात को अज्ञात व्यक्ति ने कारूलाल की हत्या कर शव को बाड़े के पटक गया। मामले की जानकारी मिलने पर कनेरा थानाधिकारी महेंद्रसिंह मय जाप्ते के मौके पर पहुंचे। मौका देखा और शरीर पर चोट होने से हत्या की आशंका लगी। ऐसे में पुलिस ने मृग दर्ज कर जांच शुरू की। ग्रामीणों से पूछताछ की तो सामने आया कि कारूलाल के परिवार में पुत्री और मां ही है। वहीं। यह नशे का भी आदि है। साथ ग्रामीणों से यह भी पता चला कि बाड़े की तरफ रात को एक तूफान गाड़ी भी आई थी। ऐसे में कनेरा थाना पुलिस ने विभिन्न पहलुओं से जांच की। इसमें सामने आया कि क्षेत्र में ही रहने वाला बालकिशन की कारूलाल के साथ देखा गया था। ऐसे में पुलिस ने इसे डिटेन कर गहनता से पूछताछ की। इसमें मामला हादसे का निकला। कनेरा थानाधिकारी महेंद्रसिंह जाप्ते के साथ मध्यप्रदेश के जावरा पहुंचे और घटनास्थल की मौका तस्दीक भी की है। तूफान गाड़ी के चालक को भी डिटेन किया है। पुलिस इस मामले में आरोपित से अनुसंधान में जुटी हुई है।

साले को बुला कर खेत पर ले गया था मृतक को
पुलिस के आरंभिक अनुसंधान में सामने आया कि कारूलाल व बालकिशन नशे के आदि है। बालकिशन का ससुराल जावरा क्षेत्र में है। बुधवार को वह कारूलाल को अपने साथ लेकर जावरा गया। नशे में ब्रेकर पर बाइक असंतुलित हो गई और दोनों नीचे गिर है। इस हादसे में कारूलाल के गंभीर चोट लगी और बेसुध ही गए। इससे बालकिशन घबरा गया। इसने फोन कर अपने साले को बुलाया। यहां से कारूलाल को बाइक पर ही ससुराल पक्ष के खेत पर ले गए। यहां कारूलाल के मृत होने की पुष्टि हो गई। इस पर इन्होंने तूफान गाड़ी मंगवाई और रात के अंधेरे में शव को कारूलाल के बाड़े में सुला कर चले गए थे। मामले का खुलासा होने के पुलिस ने भी राहत की सांस ली।

जीरो की एफआईआर काटेगी कनेरा पुलिस

पुलिस उप अधीक्षक बद्रीलाल राव ने बताया कि अब तक कनेरा पुलिस ने मृग दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। दुर्घटना जावरा में हुई थी। ऐसे में कनेरा थाना पुलिस जीरो की एफआईआर काटेगी। मामला सड़क दुर्घटना, तथ्य छुपाने, साक्ष्य से छेड़छाड़ का है। कनेरा थाना पुलिस मामले में आरोपितों से पूछताछ में जुटी हुई है। गहन अनुसंधान से पूरे मामले का खुलासा होगा।

What's your reaction?