चित्तौड़गढ़ - चार साल की मासूम से दुष्कर्म के प्रयास का मामला, न्यायालय ने 68 दिन में सुनाई सजा, पुलिस ने केस ऑफिसर स्कीम में की थी जांच
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....!

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या * चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत * चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला

अभियुक्त को सात साल का कठोर कारावास, 40 हजार रुपए अर्थदंड भी सुनाया, पोक्सो कोर्ट 01 चित्तौड़गढ़ का फैसला

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। जिले के चन्देरिया थाना क्षेत्र में चार वर्षीय बालिका के साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास के मामले में विशेष न्यायालय पोक्सो कोर्ट चित्तौड़गढ़ क्रमांक-01 की न्यायाधीश लता गौड ने दो माह आठ दिन में फैसला सुनाया है। अभियुक्त को दोषी मानते हुवे अधिकतम 07 वर्ष के कठोर कारावास व 40 हजार रुपए अर्थदंड सुनाया है। चार्जशीट पेश करने के बाद केस ऑफिसर स्किम में चयनित प्रकरण में पुलिस ने जल्दी अनुसंधान किया था।

विशेष लोक अभियोजक पोक्सो कोर्ट चित्तौड़गढ़ गोपाल जाट ने बताया कि 18 फरवरी 2025 को कस्बा चन्देरिया में चार साल की मासूम से दुष्कर्म का प्रयास हुआ था। इस संबंध में प्रार्थी की और से चन्देरिया थाने पर 19 फरवरी को प्रकरण दर्ज किया। मामले में वांछित अभियुक्त हाउसिंग बॉर्ड कॉलोनी चन्देरिया निवासी 38 वर्षीय सलीम पुत्र मोहम्मद शफी कुरैशी को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने अनुसंधान पूर्ण कर न्यायालय में चालान पेश किया। प्रकरण की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से न्यायालय में 15 गवाह के बयान और 27 प्रदर्शित किए। मामले में पोक्सो कोर्ट क्रमांक 01 की न्यायाधीश ने शुक्रवार को फैसला सुनाया। अभियुक्त हाउसिंग बॉर्ड कॉलोनी चन्देरिया निवासी सलीम कुरैशी पुत्र मोहम्मद शफी कुरैशी को दोषी पाया। अभियुक्त को धारा 137(2) बीएनएस में 3 वर्ष का कठोर कारावास एवं पांच हजार अर्थदंड, धारा 127(2) बीएनएस में एक वर्ष का कठोर कारावास पांच हजार, धारा 75(2) बीएनएस में तीन वर्ष का कठोर कारावास एवं पांच हजार रुपए अर्थदंड, धारा 9(एम)/10 पोक्सो एक्ट में 7 वर्ष का कारावास एवं 20 हजार एवं धारा 11/12 पोक्सो एक्ट में तीन वर्ष का कठोर कारावास एवं पांच हजार रुपए अर्थदंड सुनाया। अभियुक्त को अधिकतम सात वर्ष का कठोर कारावास एवं 20 हजार रुपए का अर्थदंड सुनाया। गौरतलब है कि वारदात सामने आने के बाद लोगों के आक्रोश व्याप्त हो गया था। सर्व समाज एवं हिन्दू संगठनों ने प्रदर्शन करते हुवे चंदेरिया में जाम लगा दिया था। अभियुक्त के घर में घुसने का भी भीड़ ने प्रयास किया लेकिन लोगों ने विफल कर दिया। न्यायालय में पेश करने के दौरान अभियुक्त से अधिवक्ताओं ने मारपीट कर दी थी।

पुलिस ने न्यायालय में शीघ्र करवाए गवाहों के बयान

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि
मामले में जांच अधिकारी चंदेरिया सीआई सुनिता गुर्जर ने 28 दिनों में ही न्यायालय में चार्जशीट पेश की। जांच अधिकारी ने 17 मार्च को पेश की चार्जशीट में अभियुक्त को नाबालिग से छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास करने का दोषी माना था। मामले की गंभीरता के मद्देनजर प्रकरण को केस ऑफिसर स्किम में चयनित कर एएसआई सुरेंद्रसिंह को केस ऑफिसर नियुक्त किया गया। केस ऑफिसर एएसआई सुरेंद्र सिंह व कोर्ट एलसी कांस्टेबल अशोक कुमार ने गवाहों के न्यायालय में शीघ्र बयान करवाए।पुलिस द्वारा केस ऑफिसर स्किम में लिए गए उक्त प्रकरण में न्यायालय में पैरवी के दौरान 15 गवाहों के बयान करवा कर अभियुक्त को सजा दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका रही।

What's your reaction?