चित्तौड़गढ़ - साइबर ठगी के लिये बैंक अकाउन्ट खरीदने व बैचने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर

जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी

सरकारी योजनाओं का पैसा खाते में डलवाने के नाम से बनवाये फर्जी अकाउंट

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। साइबर ठगी मे उपयोग में लेने हेतू बैंक अकाउन्ट खरीदने व बैचने वाले गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार करने मे साइबर थाना पुलिस चित्तौडगढ को सफलता मिली हैं। दो साइबर ठगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। सरकारी योजनाओं का पैसा खाते में डलवाने के नाम से फर्जी अकाउंट बनवा साइबर ठगी करते थे। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि गुरुवार को एक व्यक्ति ने साइबर थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी जान-पहचान के आजोलियां का खेडा निवासी रवि जाट पुत्र बालु जाट को पैसों की आवष्यकता जताई। जिस पर रवि जाट ने एक स्कीम के बारे में कहा, जिसमे सरकारी योजनाओं के पैसे खाते में जमा होते हैं। रवि जाट ने उसे बताया कि उसके एक सर है जो वर्तमान मे चल रही सरकारी योजनाओं के पैसे दिलाते है। उनको उनका कमीषन दे देगे व बाकी के पैसे तुम्हारे पास रहेगे। रवि जाट की बात को सही मानकर व्यक्ति ने हाँ कर दी। कुछ दिन बाद रवि जाट का कॉल आया व उसने उससे कहा कि सर से बात हो गई है और सर ने उसे बोला है कि उसका एक नया बैंक अकाउन्ट व उस अकाउन्ट के दस्तावेज (चैक बुक, एटीएम कार्ड, सीमकार्ड, पासबुक ) चाहिए। व्यक्ति ने एक नया बैंक अकाउन्ट व उस अकाउन्ट के दस्तावेज चैक बुक, एटीएम कार्ड, सीमकार्ड, पासबुक रवि जाट को शास्त्रीनगर चित्तौड़गढ़ में दिए। रवि जाट ने उसे बताया कि कुछ ही दिन मे आपके खाते में सरकारी योजनाओं का पैसा जमा होगा व सर अपना कमीशन लेने के बाद वापस आपके सारे दस्तावेज आपको मिल जायेगे व आपके खाते मे हर महीने योजनाओं के पैसे आने लग जायेगे। व्यक्ति द्वारा रवि जाट से उसके सारे दस्तावेज मांगे जाने पर नहीं देने पर बैंक जाकर एकाउंट की जानकारी ली तो, बैंक वालो ने उसके एकाउंट पर साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज होना व नेट बैंकिंग के जरिये साइबर ठगी के पैसों का लेन-देन होना व अकाउन्ट फ्रिज होना बताया। उक्त सरकारी योजनाओं का लाभ देने व बहला फुसलाकर कर धोखे से दस्तावेज लेने के मामले में साइबर थाने पर प्रकरण दर्ज कर जांच की गई।
 
      प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये एएसपी मुकेश सांखला के सुपरविजन में डीएसपी साइबर थाना रामेश्वरलाल के नेतृत्व में थाना साइबर से हैड कानि. ललिता, कानि. रामनिवास, धर्मपाल, महेन्द्र, संजय, अजीत व स्वाती एवं साइबर सैल से हैड कानि. राजकुमार की विशेष टीम गठन कर प्रकरण में अज्ञात बदमाशों की तलाशी शुरू की गई। प्रार्थी द्वारा बताये गये हुलिये के आधार पर आरोपियों की पहचान हेतू तकनिकी साक्ष्यो के आधार पर तलाश की गई जहां से आरोपी रवि जाट व अजीत सिंह कुडी को डिटेन कर विस्तृत पुछताछ कर आरोपी गंगरार थाने के आजोलिया का खेडा निवासी 27 वर्षीय रवि पुत्र बालु लाल जाट एवं नागौर जिले के रोल थानांतर्गत बुगारडा निवासी अजीत सिंह कुडी पुत्र चेलाराम को गिरफतार किया गया। आरोपियों ने बताया कि इनकी टीम में अन्य सदस्य भी है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमाण्ड पर लिया जाकर अन्य वारदातों के बारे में पता लगाया जायेगा।

What's your reaction?