चित्तौड़गढ़ - इंस्टाग्राम पर लड़की बनकर प्रेम जाल बिछाया, ठगी कर आत्महत्या की धमकी देने वाला गिरफ्तार
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....! * चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। लड़की के नाम की इंस्टाग्राम आई.डी बनाकर दोस्ती कर उससे गंभीर बिमारी का बहाना व चैटिंग को वायरल करने की एवं आत्महत्या करने की धमकीया देकर पीड़ित से रूपये ऐंठने के मामले में साइबर थानां पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पीड़ित से ठगी कर एक लाख 27 हजार 700 रुपये ठग लिए।

       जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि एक पीड़ित ने 13 अप्रेल को साइबर थाने पर उपस्थित होकर दी अपनी रिपोर्ट में बताया कि इंस्टाग्राम पर किसी की फ्रेण्ड रिक्वेस्ट आई, जिसे परिचित समझ कर उसे स्वीकार करने के बाद उस आई.डी से मेसेज आने लगे व बताया कि वह एक लडकी हैं, जिसने अपना नाम चित्तौड़गढ़ निवासी आरूषी जाट बताया। उस लड़की ने चिकनी चुपडी बातो में ले गंभीर बीमारी का इलाज कराने के नाम से रूपयों की आवश्यकता होने पर उसके द्वारा भेजे गये स्कैनर पर पैसे भेज दिए। कुछ दिन बाद ही आरूषी जाट पुनः रूपये मागंने पर उसने मना कर दिया तो लड़की ने कहा की वह तुम्हारी यह इन्सटाग्राम चैट तुम्हारे परिवार वालों को व इन्सटाग्राम साईट पर वायरल कर देगी, तब उसके द्वारा बैंक अकाउन्ट से युपीआई के माध्यम से पैसे भेजे गये। कुछ समय बाद उसने फिर कहा की अगर तुमने पैसें नहीं भेजे तो वह तुम्हारे नाम से सुसाईड नोट लिखकर मर जायेगी तो उसने डर के मारे और पेसे भेज दिए। आरूषी जाट नाम की लडकी ने अलग-अलग समय पर उसके बैंक ऑफ बडोदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक अकाउन्ट से कुल 1,23,700/- रूपये लिये है। पीड़ित की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसन्धान किया गया।

      प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये साइबर अपराधों की रोकथाम करने के क्रम में एएसपी मुकेश सांखला के सुपरविजन व पुलिस उप अधीक्षक रामेश्वरलाल के नेतृत्व में थाना साइबर से हैड कानि. ललिता, कानि. रामनिवास, धर्मपाल, महेन्द्र, संजय व साइबर सैल हैड कानि. राजकुमार की टीम का गठन किया जाकर अनुसधान किया गया। अनुसन्धान के दौरान प्रकरण में तकनिकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी राशमी थानांतर्गत उंचा पोस्ट पहुंना निवासी 19 वर्षीय यासीन खान पठान पुत्र सबीर खान पठान को गिरफतार किया जाकर न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा। उक्त कार्यवाही में साइबर थाने के हैड कानि. ललिता, कानि. रामनिवास, धर्मपाल व महेन्द्र की विशेष भुमिका रही।

वैधानिक चेतावनी

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी द्वारा आमजन से अपील की जाती है, कि ऑनलाईन फेसबुक, इस्टाग्राम आदि सोशल मिडिया पर अनजान लोगो की फ्रेण्ड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट नही करे व न ही किसी अनजान लिंक पर क्लिक करे। किसी भी प्रकार की ऑनलाईन ठगी होने पर तुरन्त हेल्पलाईन नम्बर 1930 व नजदीकी पुलिस थाने पर सूचना देवे।

What's your reaction?