भीलवाड़ा - लसाड़िया पंचायत क्षेत्र में बारिश से तबाही, चार घर ढहे, खेतों में जलभराव से काश्तकार बेहाल, सड़क संपर्क कटा
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - पैरोल पर छूटे आरोपित की हत्या करनेके लिए घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह, पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर लगी गोली

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल*

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - पैरोल पर छूटे आरोपित की हत्या करनेके लिए घूम रहा था हिस्ट्रीशीटर प्रभु सिंह, पुलिस से हुई मुठभेड़ पैर लगी गोली * चित्तौड़गढ़ - खेती की जमीन पर अवैध खनन ; लाखो टन निकली मिट्टी, खनिज विभाग अनजान, सरकारी प्रोजेक्ट में उपयोग में लेने की आशंका * चित्तौड़गढ़ / कनेरा - खेत की झोपड़ी पर गिरी आकाशीय बिजली, दादा-दादी और पोते की मौत; फसल की रखवाली करने गए थे तीनों * चित्तौड़गढ़ / बस्सी - मोहर्रम के बाद बस्सी के खानिया बस्ती में दो पक्षों के बीच लट्ठमार व पथराव, कई घायल* * जनभावना का हुआ सम्मान, अब ’आबूराज’ के नाम से जाना जाएगा माउंट आबू * CM की सभा में पानी की बोतल पर बवाल: युवक से कथित मारपीट के आरोप, टाउन हॉल में गरमाया माहौल * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - एडीजी राघवेंद्र सिंह सुहासा ने किया निंबाहेड़ा का दौरा, नशे और बढ़ती चोरी की घटनाओं पर जताई चिंता * चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला

सीधा सवाल। शाहपुरा। शाहपुरा उपखंड क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली लसाड़िया पंचायत के देवपुरी और मीणा की कोटड़ी ग्रामों में सोमवार को हुई तेज बारिश ने ग्रामीणों की जिंदगी अस्त-व्यस्त कर दी। लगातार कई घंटों तक हुई मूसलाधार वर्षा के कारण चार मकान धराशायी हो गए, वहीं खेतों में पानी भर जाने से किसानों की फसलें संकट में आ गईं। गांव का संपर्क भी मुख्य मार्ग से कट जाने के बाद ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ गई है।

मीणा की कोटड़ी गांव में सत्तू मीणा पुत्र बालू मीणा और मुकेश खेमा मीणा के पक्के मकान तेज बारिश की मार सह नहीं पाए और देखते ही देखते ढह गए। इसके अलावा मदन मीणा के मकान के आसपास पानी भरने से दीवारों में दरारें पड़ गईं और मकान क्षतिग्रस्त हो गया। इसी प्रकार देवपुरी ग्राम में भगाराम छोटू माली का मकान भी बारिश की वजह से ढह गया। इन घटनाओं के बाद दोनों गांवों में दहशत का माहौल है और ग्रामीण रातें खुले आसमान के नीचे बिताने को मजबूर हो रहे हैं।

तेज बारिश से केवल मकानों को ही नहीं बल्कि काश्तकारों को भी बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है। खेतों में पानी भर जाने के कारण किसान अपनी फसल को बचाने खेतों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। कई जगहों पर पानी निकासी की कोई उचित व्यवस्था नहीं होने से खेत तालाब का रूप ले चुके हैं। किसानों का कहना है कि पहले ही फसल में खराबा हो चुका था, अब इस बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है।

लसाड़िया के पूर्व सरपंच संजय मंत्री ने बताया कि सोमवार को हुई तेज बारिश ने पूरे पंचायत क्षेत्र में तबाही मचा दी है। उन्होंने कहा कि किसानों पर पहले से ही खराबी की मार पड़ी हुई थी, अब यह जलभराव उनकी समस्याओं को और बढ़ा रहा है। मंत्री ने प्रशासन से मांग की है कि तुरंत मौके पर सर्वे कर पीड़ितों को उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाए।

लसाड़िया की वर्तमान सरपंच कांता मंत्री ने बताया कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ग्राम विकास अधिकारी को मौके पर भेजने का आदेश दिया गया था और पंचायत समिति मुख्यालय व तहसील कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम को भी सूचित कर दिया गया था। लेकिन घटना के दूसरे दिन भी कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है। ग्रामीणों का कहना है कि आपदा के समय प्रशासन की यह लापरवाही बेहद निराशाजनक है।

देवपुरी और मीणा की कोटड़ी गांवों का बच्छखेड़ा होकर निकलने वाले हाईवे से संपर्क पूरी तरह टूट चुका है। यहां खाल के रास्ते पर एक एक फीट पानी बह रहा है। सड़क पर पानी भर जाने और मिट्टी कटने के कारण आवागमन बाधित हो गया है। इससे गांव के लोग बाहर नहीं जा पा रहे हैं और जरूरी सामान व सुविधाएं भी गांव तक नहीं पहुंच पा रही हैं।

गांववासियों का कहना है कि वे प्राकृतिक आपदा का शिकार हो गए हैं। एक ओर छत उनके सिर से छिन गई है, दूसरी ओर खेतों में खड़ी फसलें बर्बादी की कगार पर हैं। छोटे बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशानी झेल रहे हैं। लोगों को रात में खुले में रहना पड़ रहा है, जिससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों और किसानों ने जिला प्रशासन से तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराने, मकान ढहने से प्रभावित परिवारों को अस्थायी आश्रय दिलाने और फसलों का मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। लसाड़िया पंचायत क्षेत्र की यह घटना बताती है कि प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी पर्याप्त तैयारी नहीं है। बारिश से तबाही झेल रहे गांववासियों को प्रशासन की ओर से त्वरित मदद और पुनर्वास की दरकार है। यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो यह समस्या और गहराने के साथ-साथ आमजन के जीवन पर गंभीर प्रभाव डाल सकती है।

What's your reaction?