चित्तौड़गढ़ - परिचालक की हत्या का मामला... निजी बस ऑपरेटर का फूटा गुस्सा, ऑटो चालकों का पुलिस करवाए वेरिफिकेशन
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही

  • बड़ी खबर

अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। जिले के भदेसर थाना क्षेत्र में निजी बस के परिचालक की हत्या के मामले में आक्रोश देखने को मिल रहा है। प्राइवेट बस के मालिकों और इनके अधीन काम करने वाले चालक एवं परिचालकों ने जिला प्रशासन से मांग उठाई है कि इस मामले की जांच कर दोषी को कड़ी सजा दी जाए। साथ ही ऑटो के दस्तावेज की जांच तथा चालकों के पुलिस वेरिफिकेशन करवाने की मांग की है। आरोप लगाया कि कई अपराधी प्रवृत्ति के लोग भी ऑटो का संचालन कर रहे हैं। 

चित्तौड़गढ़ शहर के भदेसर थाना क्षेत्र में होड़ा चौराहा के यहां पर निजी बस के परिचालक जगन्नाथ गुर्जर की मामूली विवाद में ऑटो चालक ने हमला कर हत्या कर दी थी। इस मामले में सोमवार को प्राइवेट बस ऑपरेटर चित्तौड़गढ़ एवं निंबाहेड़ा के बैनर तले विरोध प्रदर्शन किया गया।चित्तौड़गढ़ एवं निंबाहेड़ा से बड़ी संख्या में बस ऑपरेटर, परिचालक एवं चालक चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय पहुंचे और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इस संबंध में निजी बस एसोसिएशन के सचिव इरशाद मोहम्मद शेख ने बताया कि गत 22 तारीख को राजनंदिनी बस के परिचालक जगन्नाथ गुर्जर की ऑटो चालक ने हत्या कर दी थी। हाल ही में सांवलियाजी में श्रद्धालुओं की तादाद में काफी संख्या में वृद्धि हुई है। चित्तौड़गढ़ जिले में करीब सात से आठ हजार ऑटो रिक्शा चल रहे हैं। चित्तौड़गढ़ में रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड के अलावा निंबाहेड़ा से भी बड़ी संख्या में 500 से ज्यादा ऑटो रिक्शा प्रतिदिन सांवलियाजी के लिए चलते हैं। यातायात में बसों का साधन काफी अच्छा है। रोडवेज के अलावा लोक परिवहन की बसें भी काफी चल रही है। लेकिन आए दिन सांवलियाजी मार्ग पर ऑटो रिक्शा वालों का उत्पात है, जो बस वालों से दादागिरी करते हैं। इसी हत्या में लिप्त ऑटो चालक पहले भी निजी बसों के अलावा रोडवेज बस के स्टाफ से भी झगड़ा कर चुका है। इसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए। प्रदर्शन में प्राइवेट बस एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम हेडा, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश डूंगरवाल, शंभूलाल वैष्णव, गोविंद, मनोज शर्मा, सूर्यपाल सिंह गौड सहित बड़ी संख्या में बस ऑपरेटर्स आदि शामिल हुवे।

मृतक के आश्रितों को मिले आर्थिक सहायता

एसोसिएशन के सचिव इरशाद मोहम्मद ने बताया कि निजी बस के परिचालक जगन्नाथ गुर्जर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। परिवार में सात सदस्य हैं तथा वह अकेला व्यक्ति ही कमाने वाला था। इसी पर पूरा परिवार आश्रित था। इसके परिवार को राज्य सरकार की ओर से आर्थिक सहायता दी जाए। साथ ही हत्या के मामले में जो लिप्त हैं उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

ऑटो के दस्तावेज की हो जांच

सचिव इरशाद मोहम्मद ने बताया कि जिला कलक्टर, पुलिस अधीक्षक के अलावा परिवहन विभाग से आग्रह है कि जिले में संचालित ऑटो रिक्शा की जांच की जाए। इन ऑटो रिक्शा के चालकों का पुलिस वेरिफिकेशन करवाया जाए। साथ ही ऑटो की बीमा, फिटनेस सहित अन्य दस्तावेज की जांच की जाए। ऑटो एवं चालकों की नियमित जांच हो तो हादसों पर रोक लगे तथा अपराधों पर भी अंकुश लगे।

What's your reaction?