चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में गीता जयंती पर अष्टादश प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या * चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत * चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई

 संस्कृत और सनातन संस्कृति का होगा व्यापक प्रसार

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। मोक्षदा एकादशी के पावन अवसर पर चित्तौड़गढ़ में इस वर्ष गीता जयंती का पर्व विशेष रूप से उल्लास, आध्यात्मिक उत्साह और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया जाएगा। संस्कृत भारती चित्तौड़गढ़, ॐ तत्सत् पारमार्थिक संस्था तथा अमर विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाला यह महोत्सव संस्कृत भाषा, भारतीय दर्शन और गीता संदेश के जन-जन में प्रसार का महत्वपूर्ण मंच बनने जा रहा है।

18 पर्वों की प्रेरणा से 18 प्रतियोगिताएँ

कार्यक्रम संयोजक डॉ. श्याम सुन्दर पारीक ने बताया कि महाभारत के 18 पर्व, गीता के 18 अध्याय और युद्ध के 18 दिनों की प्रेरणा से इस वर्ष अष्टादश (18) विविध प्रकार की प्रतियोगिताएँ रखी गई हैं।

30 नवम्बर (रविवार) को आर.एन.टी. कॉलेज, गांधी नगर में आयोजित होने वाली इन प्रतियोगिताओं में श्लोक पाठ, सूक्ति–सुभाषित, संस्कृत गीत, संस्कृत संभाषण, पत्र लेखन, शब्दकोश, कथा वाचन, मंत्रोच्चारण, काल गणना, स्तोत्र गायन, गीता श्लोक शास्त्रार्थ, शब्द रूप, धातु रूप, वेद प्रश्नोत्तरी, छन्द गायन, संस्कृत नाट्य मंचन, नीति श्लोक शास्त्रार्थ एवं नैतिक शिक्षाप्रद संस्कृत रील्स प्रतियोगिता सम्मिलित हैं।

इन सभी प्रतियोगिताओं का उद्देश्य युवाओं और सामान्य जन में संस्कृत के प्रति रुचि जागृत करना तथा गीता के संदेश को अधिक सुलभ रूप में प्रस्तुत करना है।

सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों को अवसर

ज्योतिषाचार्य पंडित विकास उपाध्याय ने बताया कि इस आयोजन में केवल विद्यार्थी ही नहीं, बल्कि सभी आयु वर्ग के इच्छुक अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। विजेताओं को 1 दिसम्बर को आयोजित होने वाले मुख्य गीता जयंती महोत्सव में सम्मानित किया जाएगा।

मुख्य दिवस पर सामूहिक गीता पाठ और सांस्कृतिक कार्यक्रम

मुख्य दिवस पर वैदिक विद्वानों एवं बटुकों द्वारा सामूहिक गीता पाठ, वैदिक मंगलाचरण तथा प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों द्वारा संस्कृत भाषा में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी।

महोत्सव के दौरान सनातन धर्म की परंपराओं के संरक्षण, संवर्द्धन और प्रसार का सामूहिक संकल्प भी लिया जाएगा।

आयोजन की तैयारियों को लेकर हाल ही में हुई बैठक में संस्कृत भारती जिला सह-संयोजक विक्रम सिंह राठौड़, नगर मंत्री भृगु कुमार शर्मा, अमर विकास समिति अध्यक्ष हेमेंद्र कुमार सोनी, सीए सुनील भण्डारी, पं. कौशल शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सभी ने श्रीमद्भगवद्गीता के माध्यम से धर्म, अध्यात्म, संस्कृत भाषा और राष्ट्र जागरण के संदेश को अधिकाधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

सनातन परंपरा के अनुसार हर वर्ष मोक्षदा एकादशी को गीता जयंती मनाई जाती है। आयोजकों ने इस बार भी नगरवासियों से अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर इस उत्सव को सफल बनाने की अपील की है।

What's your reaction?