चित्तौड़गढ़ - सैनिक स्कूल में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही

  • बड़ी खबर

अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। यहाँ सैनिक स्कूल में गुरुवार को विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन स्कूल के प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया, उप प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल पारुल श्रीवास्तव एवं प्रशासनिक अधिकारी मेजर सी श्रीकुमार के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर श्री सुनील कुमार गोयल, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे), चित्तौड़गढ़ ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

स्कूल के जनसंपर्क अधिकारी बाबूलाल शिवरान ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संविधान, मूल अधिकारों, कर्तव्यों तथा विभिन्न विधिक प्रावधानों के प्रति जागरूक करना था, ताकि वे भविष्य में एक जिम्मेदार, सजग और सशक्त नागरिक के रूप में समाज में योगदान दे सकें।

श्री सुनील कुमार गोयल अपने संबोधन में विद्यार्थियों को बताया कि कानून सिर्फ न्यायालयों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे दैनिक जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को अपने अधिकारों के साथ साथ कर्तव्यों का भी ज्ञान होना चाहिए, क्योंकि एक जागरूक नागरिक ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकता है। श्री गोयल ने साइबर अपराध, बाल संरक्षण कानून, लैंगिक समानता, नशा उन्मूलन, यातायात नियम, और मानवाधिकार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों

को सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग के प्रति भी सचेत किया तथा बताया कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर असावधानी अक्सर कानूनी समस्याओं का कारण बन सकती है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने न्यायपालिका, कानून की प्रक्रिया, एफआईआर, उपभोक्ता अधिकारों तथा किशोर न्याय अधिनियम से जुड़े कई प्रश्न पूछे, जिनका मुख्य अतिथि द्वारा अत्यंत सरल एवं प्रभावी ढंग से समाधान किया गया।

मंच का संचालन कैडेट परीक्षित ने किया। स्कूल कैप्टेन कैडेट मयंक विश्वकर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के संयोजक सामाजिक विज्ञान के शिक्षक चंद्रप्रकाश गोयल थे। कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ता भारती गहलोत, प्रो बीएमओ अधिवक्ता संदीप सेठिया, ट्रैनी मजिस्ट्रेट नवीन कुमार, ऐकता सेहरा, तनवी, शैली वर्मा, सना चैहान, लक्ष्य वाधवा, कोमल खत्री, सामाजिक कार्यकर्ता विजय मलकानी, विद्यालय के शिक्षकगण, कर्मचारी तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।

What's your reaction?