चित्तौड़गढ़ - आईएएस अधिकारी के बयान को लेकर ब्राह्मण समाज में उबाल, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही

  • बड़ी खबर

अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज की बेटियों के संबंध में कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी किए जाने का वीडियो सामने आने के बाद देशभर में आक्रोश व्याप्त है। इसी संबंध में विप्र फाउंडेशन एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम एक ज्ञापन जिला कलेक्ट्रेट चित्तौड़गढ़ में मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक को सौंपा।

संगठनों का कहना है कि वायरल वीडियो में संतोष वर्मा, जिन्हें अजाक्स संस्था का प्रदेश अध्यक्ष भी बताया जा रहा है, ने सार्वजनिक मंच से समाज की बेटियों के संबंध में अत्यंत आपत्तिजनक, असंयमित और अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया है, जिससे न केवल ब्राह्मण समाज बल्कि सम्पूर्ण सनातन समाज की भावनाएँ आहत हुई हैं।

ज्ञापन में कहा गया है कि एक संवैधानिक पद पर आसीन अधिकारी द्वारा ऐसा वक्तव्य देना सामाजिक सौहार्द को तोड़ने, समुदायों के बीच वैमनस्य फैलाने तथा राष्ट्रीय एकता को कमजोर करने का प्रयास माना जाना चाहिए। संगठनों ने इस घटना को “गंभीर सामाजिक अपराध” बताते हुए कठोरतम कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

विप्र फाउंडेशन ने मांग की है कि संबंधित अधिकारी को तत्काल प्रभाव से पद से हटाया जाए और न्यायसंगत दंड दिया जाए, ताकि यह स्पष्ट संदेश जाए कि भारत में नारी सम्मान और सामाजिक समरसता के खिलाफ किसी भी प्रकार के आचरण की कोई जगह नहीं है।

इस दौरान समाज के प्रबुद्धजनों ने कहा कि एक ओर सरकार अंतर्जातीय विवाह को प्रोत्साहित कर सामाजिक एकता को बढ़ावा दे रही है, वहीं दूसरी ओर ऐसे बयान समाज में अविश्वास और विभाजन की स्थिति उत्पन्न करते हैं। समाजजनों ने आरोप लगाया कि इस प्रकार के वक्तव्य भविष्य में सामाजिक अशांति को जन्म दे सकते हैं, इसलिए इन पर कठोर कार्रवाई आवश्यक है।

सभा में शामिल प्रतिनिधियों ने कहा कि जिस प्रकार कृषि में संकर फसलों ने स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएँ पैदा कीं, उसी प्रकार समाज में “संकर जाति व्यवस्था” का संदर्भ देते हुए दिए गए बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं और सामाजिक ताने-बाने को नुकसान पहुँचाने वाले हैं। इसलिए अधिकारी के विरुद्ध त्वरित कानूनी कार्रवाई की माँग की गई।

ज्ञापन देते समय सनत कुमार शर्मा, कन्हैयालाल खंडेलवाल, यशवंत शर्मा, अभियंता अनिल सुखवाल, योगेश शर्मा, अजय सिंह राठौड़, भुवनेश्वर पुरोहित, प्रहलाद पाराशर, गोपाल शर्मा, योगेश सारस्वत, महेंद्र जोशी, सुनील गौड़, दिनेश काकड़ा, सत्यनारायण ओझा, अरविंद व्यास, योगेश पाराशर, लोकेश त्रिपाठी, राजेश शर्मा, चेतन, अंजू दाधीच, अलका चतुर्वेदी, राजकुमारी ओझा, कमला गौड, कलावती खंडेलवाल, सीमा शर्मा, स्वाति शर्मा आदि विप्रजन मौजूद रहें।

What's your reaction?