चित्तौड़गढ़ - राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को किया तलब
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही

  • बड़ी खबर

अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर

असुरक्षित सड़क निर्माण पर सख़्ती, मानव अधिकार हनन मामले में महत्त्वपूर्ण आदेश

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग ने चित्तौड़गढ़ जिले में बोहेड़ा–डूंगला मार्ग के निर्माण के दौरान सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए मामले में प्रसंज्ञान लिया है। आयोग के सदस्य जस्टिस (से.नि.) रामचन्द्र सिंह झाला ने प्रथम दृष्टया पाया है कि सड़क निर्माण कार्य में विभागीय अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारियों का समुचित निर्वहन एवं सुपरविजन नहीं किया, जिसके परिणामस्वरूप नागरिकों के मानव अधिकारों का हनन हुआ है।

आयोग ने विशेष रूप से यह माना है कि ब्लाइंड टर्न पर स्पीड ब्रेकर, चेतावनी बोर्ड, सेफ्टी वॉल और अन्य सुरक्षा उपाय नहीं करवाए गए, जिससे मार्ग दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा। इस गंभीर लापरवाही के लिए पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराते हुए आयोग ने अधिशाषी अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग, निम्बाहेड़ा को 23 दिसंबर, 2025 को प्रातः 11:30 बजे आयोग के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के आदेश जारी किए हैं।

हादसे में वृद्ध महिला की मृत्यु, दो गंभीर घायल

उल्लेखनीय है कि हाल ही में बोहेड़ा निवासी 70 वर्षीय नंदूबाई को उदयपुर ले जा रही एक निजी एंबुलेंस तलावदा गांव के निकट अनियंत्रित होकर खाई में उतर गई और एक दीवार से टकरा गई। हादसे में वृद्ध महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि पति बंसीलाल लखारा (72) के पैर में फ्रैक्चर तथा पुत्री मंजू (40) गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद एंबुलेंस चालक मौके से फरार हो गया।

मानव अधिकारों का हनन – शिकायतों पर नहीं दी गई ध्यान

ग्रामीणों द्वारा कई बार मौखिक शिकायत के बावजूद विभागीय अधिकारियों ने कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया। राजस्थान संपर्क पोर्टल पर की गई शिकायत भी बिना उचित जांच के निस्तारित कर दी गई। यहां तक कि समाचार पत्रों में समाचार प्रकाशित होने के बाद भी अधिकारियों ने कोई संज्ञान नहीं लिया। आयोग ने माना कि यह रवैया नागरिकों के मानव अधिकारों की रक्षा के प्रति गंभीर उदासीनता को दर्शाता है।

आयोग के अनुसार, लगातार अनुरोधों और दुर्घटनाओं के बावजूद पीडब्ल्यूडी अधिकारियों द्वारा सुरक्षा उपायों की उपेक्षा करना, प्रथमदृष्टया परिवादियों के मानव अधिकारों के हनन का स्पष्ट मामला है। आयोग ने राज्य सरकार एवं पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिया है कि सड़क सुरक्षा से संबंधित कमी को अविलंब दूर करते हुए सुनिश्चित करें कि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोहराई न जाए।

What's your reaction?