चित्तौड़गढ़ - मेवाड़ विश्वविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों को मंच प्रदान करने का प्रयास अत्यंत अनुकरणीय - अग्रवाल
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....।

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....। * चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान * चित्तौड़गढ़ - भूमाफियाओं की प्रशासन और यूआईटी को खुली चुनौती * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर की जांच शुरू होगी कार्यवाही! * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत * चित्तौड़गढ़ - क्रिकेट के शौक ने ईनामी तस्कर को दिखाई हवालात, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने पकड़ा * चित्तौड़गढ़ - मिली भगत से चल रहा लॉटरी से भूखंड बेचने का खेल * चित्तौड़गढ़ - झांसे का सौदा चंदेरिया का चंद्रनगर, कॉलोनी के नाम पर कृषि भूमि का हस्तांतरण * चित्तौड़गढ़ - सरकार का नुकसान, जिम्मेदार अनजान, बिना कन्वर्जन कृषि भूमियों पर कट रही कालोनियां * चित्तौड़गढ़ - ऑपरेशन विष हरण में पुलिस को बड़ी सफलता, गंगरार क्षेत्र में पकड़ी ड्रग्स फैक्ट्री, मादक पदार्थ के अलावा उपकरण जब्त, 14 लाख की नकदी और केश गिनने की मशीन भी पकड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी–निंबाहेड़ा मार्ग पर भीषण हादसा, तीन युवकों की मौत, दो घायल * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ ड्रग फैक्ट्री मामले में नारकोटिक्स ने की एक और की गिरफ्तारी, एसपी ने दो पुलिसकर्मियों को किया निलम्बित * चित्तौड़गढ़ - आखिर नारकोटिक्स ने बदली व्यवस्थाएं, अपराधी का नाम और फोटो किया जारी, सहयोगियों पर भी कसेंगे नकेल...?

जनप्रतिनिधियों ने शिक्षा, संस्कृति और राष्ट्रभावना से जुड़े अनूठे आयोजन की सराहना की 

 मेवाड़ विश्वविद्यालय में दो दिवसीय प्रतिभा प्रोत्साहन समारोह का शुभारंभ 

सीधा सवाल। चित्तौडग़ढ़। मेवाड़ विश्वविद्यालय गंगरार में दो दिवसीय प्रतिभा प्रोत्साहन समारोह 2025 का शुभारंभ शनिवार को उत्साह और गरिमा के साथ हुआ। भारतीय शिक्षण मंडल के सहयोग से आयोजित इस समारोह में चित्तौडग़ढ़, उदयपुर, भीलवाड़ा, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, अजमेर, बांसवाड़ा, नीमच व मंदसौर ा सहित विभिन्न जिलों से लगभग 20 हजार स ेअधिक विद्यार्थियों का पंजीकरण हुआ। सुबह से ही परिसर में विद्यार्थियों और शिक्षकों की बड़ी संख्या के साथ उत्सव जैसा वातावरण बना रहा। सर्वप्रथम प्रतिभागियों का एकत्रीकरण किया गया जिसके बाद मंच पर उपस्थित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर समारोह की औपचारिक शुरुआत की गई। दीप प्रज्वलन के पश्चात विश्वविद्यालय का कुलगीत प्रस्तुत किया गया। जिसने कार्यक्रम को प्रेरणादायक और अनुशासित आरंभ प्रदान किया। इसके बाद मेवाड़ एजुकेशन सोसाइटी के चेयरमैन गोविंद गदिया ने स्वागत उद्बोधन देते हुए सभी जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि यह आयोजन युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने का एक सशक्त माध्यम है। इसके उपरांत विशिष्ट अतिथियों का सम्मान किया गया। इसके बाद पूरा विश्विद्यालय परिसर में एक साथ वंदे मातरम की स्वर लहरियाँ गूँज उठीं। वंदे मातरम के इस सामूहिक गायन ने समारोह के वातावरण को पूर्णत: राष्ट्रभावना से अभिभूत कर दिया। इसके बाद मंच से मुख्य अतिथियों के प्रेरणादायी संबोधन का क्रम शुरू हुआ। सर्व प्रथम चित्तौडग़ढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने संबोधन में कहा कि वंदे मातरम की 150वीं जयंती के अवसर पर विश्वविद्यालय का ऐसा आयोजन ऐतिहासिक है और गदिया परिवार की सोच प्रशंसनीय है। इसके बाद बेगूं विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ ने कहा कि गदिया परिवार ने छोटी जगह में शिक्षा के क्षेत्र में बड़े कार्य किए हैं और यह आयोजन चित्तौडग़ढ़ को नई पहचान दे रहा है। भाजपा जिला अध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने कहा कि इस प्रकार के राष्ट्रभावना से जुड़े आयोजन निरंतर होते रहना चाहिए। उन्होंने विश्वविद्यालय को इसके लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में देशप्रेम की भावना को और मजबूत करते हैं। अंत में भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने कहा कि मेवाड़ विश्वविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों को मंच प्रदान करने का प्रयास अत्यंत अनुकरणीय है। उद्घाटन समारोह का समापन कुलपति आलोक मिश्रा ने धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ। उन्होंने सभी अतिथियों आयोजन समिति उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। 

 आज होगा पुरस्कार वितरण समारोह 

समारोह के दूसरेएवं अंतिम दिन 7 दिसंबर रविवार को आयोजित होने वाले पुरस्कार वितरण समारोह में चित्तौडग़ढ़ जिले के शीर्ष प्रशासनिक एवं जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे।जिसमें सांसद सी.पी.जोशी, जिला कलक्टर आलोक रंजन, पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी शामिल है। 

पहले दिन की प्रतियोगिताएं और आकर्षक पुरस्कार 

पहले दिन समूह गीत, समूह नृत्य, ड्राइंग पेंटिंग, रंगोली, सामान्य ज्ञान क्विज, स्किट थीम, आत्मनिर्भर भारत, अल्टिमेट मैनेजर, एमयू हैकाथॉन, साइंस फेयर, फोटोग्राफी और निबंध विषय मेरा विजऩ,विकसित भारत 2047 जैसी विविध प्रतियोगिताएँ आयोजित की गयी। विश्वविद्यालय द्वारा इस वर्ष विशेष आकर्षक नकद पुरस्कार घोषित किए गए हैं जिसमें साइंस फेयर में प्रथम पुरस्कार 10,000, द्वितीय पुरस्कार 7,500,तृतीय पुरस्कार 5,000 वहीं अन्य सभी प्रतियोगिताएँ प्रथम पुरस्कार 5100, द्वितीय पुरस्कार 3100,तृतीय पुरस्कार 2100 व सांत्वना पुरस्कार 10 प्रतिभागियों को 1,000 प्रत्येक को एवं प्रत्येक प्रतियोगिता से चयनित विद्यार्थियो को लकी ड्रा भी दिया जायेगा।

What's your reaction?