चित्तौड़गढ़ - विधायक चंद्रभानसिंह की जीत पर पूरी की मन्नत, घर से सांवलियाजी मंदिर तक की लोटन यात्रा, आक्या को सिक्कों से तौल भंडार में चढ़ाए
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही

  • बड़ी खबर

अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभानसिंह की जीत की खुशी में मन्नत उतारने का क्रम दो साल बाद भी जारी है। विधायक आक्या के समर्थन में सोमवार को अपनी मन्नत पूरी करते हुए एक समर्थक ने घर से श्री सांवलियाजी मंदिर तक लोटन यात्रा की। मंदिर के बाहर विधायक को सिक्कों से तौला गया। बाद में यही सिक्के भगवान सांवलिया सेठ के भंडार में चढ़ाए गए। इस दौरान श्री सांवलियाजी के भक्तों एवं विधायक समर्थको में खासा उत्साह दिखाई दिया। इस दौरान मंदिर पुजारी ने सभी को चरणामृत एवं तुलसाजी भेंट की।

सांवलियाजी निवासी रामेश्वर उर्फ रामू पुत्र उदयलाल गुर्जर ने बताया कि चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के विधानसभा चुनाव में जीत को लेकर मन्नत मांगी थी। आक्या का विधानसभा चुनाव में टिकट कट गया था। वे विधायक समर्थक है तथा उन्हें सांवलिया सेठ पर पूरा विश्वास था कि आक्या विधानसभा जाएंगे। विधायक आक्या ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था तब संकट भी आए थे। लेकिन ऐसे में उन्होंने मनोकामना मांगी थी कि विधायक आक्या की जीत होती है तो वह अपने घर से मंदिर तक लोटन यात्रा करेंगे। ऐसे में सोमवार को अपनी मन्नत पूरी की है अपने घर से बैंडबाजों के साथ लौटते हुवे सांवलियाजी मंदिर पहुंचे। इससे पहले मंदिर के बाहर विधायक आक्या को सिक्कों से तौला। यह भेंट भगवान सांवलिया सेठ को चढ़ाई। इस दौरान पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट, श्री सांवलिया मंदिर बोर्ड के अध्यक्ष हजारीदास वैष्णव, पूर्व चेयरमैन सत्यनारायण शर्मा, पूर्व सदस्य भैरूलाल सोनी (बॉम्बे), भाजपा नेता शैलेंद्र झंवर, अशोक रायका सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। 

आधा किलो चांदी का कुकर चढ़ाया, चुनाव चिन्ह था

विधायक समर्थक रामू गुर्जर ने भगवान सांवलिया सेठ के मंदिर में आधा किलो वजनी चांदी से बना कुकर चढ़ाया। निर्दलीय चुनाव लड़ते समय विधायक चंद्रभानसिंह आक्या का चुनाव चिन्ह भी कुकर ही था। चांदी का कुकर भी सभी के बीच आकर्षण का केंद्र रहा।

गाजे-बाजे के साथ निकले, भगवान को चढ़ाया छप्पन भोग 

मन्नत मांगने वाले रामू गुर्जर सांवलियाजी के निवासी हैं। ऐसे में अपने घर से ही सांवलियाजी मंदिर तक लोटन यात्रा शुरू की। ढोल एवं बैंड बाजों के साथ महिलाएं नाचते सांवलियाजी मंदिर तक पहुंची। यहां भगवान सांवलिया सेठ को 56 भोग भी चढ़ाया गया। साथ ही करीब सात हजार लोगों की प्रसादी भी की।

25 हजार लोग कर चुके हैं सांवलियाजी तक पदयात्रा

इधर विधायक चंद्रभानसिंह आक्या ने बताया कि उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा था और जनता का काफी सहयोग रहा था। जीत के बाद अब 2 साल हो गए लेकिन श्रद्धालु अब भी अपनी मन्नत पूरी कर रहे हैं। चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र से अब तक करीब 25 हजार लोग सांवलियाजी मंदिर तक पैदल यात्रा कर चुके हैं। वहीं आज रामेश्वर गुर्जर ने भी अपनी मन्नत पूरी की है। उनके परिवार का और चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनता का वे आभारी है।

What's your reaction?