चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - दो दिवसीय 52 वीं जिला स्तरीय मंत्रालयिक कर्मचारी खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या * चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत * चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई

निंबाहेड़ा।

दो दिवसीय 52वीं जिला स्तरीय मंत्रालयिक कर्मचारी खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व विधायक अशोक नवलखा के मुख्य आतिथ्य एवं जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, उपखण्ड अधिकारी विकास पंचोली, पूर्व नगर महामंत्री वीरेश चपलोत, सीबीईओ अरविंद कुमार मूंदड़ा, मंत्रालयिक कर्मचारी मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार मौड़, एडीपीओ चंद्रशेखर त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार दशोरा, दिव्यराज सिंह राणावत एवं राजमल प्रजापत मंचासीन रहे।

समारोह की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। पश्चात वंदे मातरम गीत का सामूहिक गायन किया गया।

निंबाहेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष राजमल प्रजापत, संरक्षक विजेश राव मराठा, मांगीलाल कुमावत, बद्रीलाल मेघवाल, सह सचिव दीपक कुमार तोलंबिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार मेघवाल, प्रवक्ता पुरणराज सिंह, उपाध्यक्ष राहुल खटीक, विष्णु मेघवाल, मुख्य सलाहकार दिनेश कुमार नेहरा, महामंत्री महेश कुमार वैष्णव, प्रचार मंत्री फिरोज शेख, विक्रम रांगीतरा, राशिद खान, कोषाध्यक्ष विकास मलेठिया, महिला मंत्री सुमित्रा मालवीय, संगठन मंत्री हरिकिशन अहीर, कार्यकारिणी सदस्य जसवंत जैन, भगवतीलाल सहित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अतिथियों का उपरना ओढ़ाकर एवं मेवाड़ी परंपरा अनुसार पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।

समारोह के आरंभ में अतिथियों का शाब्दिक स्वागत करते हुए सीबीईओ अरविंद मूंदड़ा ने कहा कि मंत्रालयिक कर्मचारी प्रशासन की मजबूत नींव हैं। खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम कर्मचारियों में अनुशासन, टीमवर्क और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं।

तत्पश्चात जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर ने कहा कि मंत्रालयिक कर्मचारी प्रशासनिक कार्यप्रणाली की धुरी हैं। यह प्रतियोगिता टीम स्पिरिट और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने का श्रेष्ठ मंच है। खेल जीवन में अनुशासन और उत्साह का संचार करते हैं।

पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मंत्रालयिक कर्मचारियों की निष्ठा एवं समर्पण शासन की सफलता का आधार है। ऐसे आयोजन कर्मचारियों के व्यक्तित्व एवं आत्मविश्वास को मजबूत करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना की तथा कहा कि मंत्रालयिक कर्मचारी जनकल्याण योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 

उपखण्ड अधिकारी विकास पंचोली ने कहा कि खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियाँ कर्मचारियों को तनावमुक्त वातावरण और नई ऊर्जा प्रदान करती हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को खेलभावना के साथ खेलने का संदेश दिया।

सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों का किया सम्मान

कार्यक्रम के विशेष चरण में 30 नवंबर 2026 तक सेवानिवृत्त होने वाले मंत्रालयिक कर्मचारियों का उपरना, मेवाड़ी पगड़ी, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

प्रतियोगिताओं में क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल, शतरंज, रस्साकशी, बैडमिंटन आदि खेलों की जिलेभर से आई टीमें भाग ले रही हैं, जिनमें से चयनित खिलाड़ियों को संभाग स्तर पर खेलने का अवसर मिलेगा। मैदान पर खिलाड़ियों का जोश और उत्साह देखते ही बन रहा था।

समारोह का संचालन स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल सोमानी ने किया।

जबकि आभार प्रदर्शन एसीबीईओ शशि कुमार उपाध्याय ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

What's your reaction?