चित्तौड़गढ़ - रोडवेज मे सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर लाखो रुपये की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही

  • बड़ी खबर

अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - डोडा चूरा नष्ट नहीं करवाने वाले अफीम किसानों को नहीं मिलेगा पट्टा * चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। रोडवेज में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रूपये की ठगी करने वाले आरोपी अलवर निवासी रोडवेज कंडक्टर गिर्राज यादव को कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने गिरफतार किया है।

      जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि नाकोडा नगर, निम्बाहेडा निवासी भजन गायिका कीर्ति नागदा द्वारा न्यायालय निम्बाहेड़ा में दी प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार वह देवली में प्रोग्राम अटेन्ड करने के लिये कुशलगढ़ से शाहपुरा वाया प्रतापगढ़ रूट वाली रोडवेज से जा रही थी तो शाहपुरा डिपों के रोडवेज कंडक्टर गिरीराज यादव पुत्र घासीराम यादव निवासी भेरू का चबुतरा सिटी अलवर जिला अलवर ने टिकीट काटकर कार्यक्रम संबंधी बात करने लगे। गिरीराज यादव के उसे लगातार फोन आने लग गये व आपस में बाते होने लगी तो गिरीराज यादव ने उसे बताया कि सचिवालय में उसके फूफाजी काम करते है। सरकारी नौकरीयों के जो लेटर निकलते है उनके आदेश से ही निकलते है और कहा कि वह आपके बच्चे की सरकारी नौकरी लगवा सकता हैं, उसके लिये रूपये देने पड़ेगे। एक नौकरी के लिये 04 लाख रु. देने पड़ेंगे। 02 लाख रु नौकरी लगने से पहले व 02 लाख रू नौकरी लगने के बाद पहली तनख्वाह आ जाये तब देने है, 04 की वैकेन्सी बाकी है। प्रार्थिया आरोपी गिरीराज के झासे में आ गई तथा उसके पुत्र व उसके मिलने वाले भूपेश खत्री निवासी चंदेरिया के पुत्र की नौकरी लगाने के लिये दस्तावेज आरोपी गिरीराज को वॉटसअप किये। उसके बाद गिरिराज के कहने पर महिला द्वारा 1,57,000/- रू. मोबाईल से गिरीराज के मोवाईल नम्बर पर यू०पी०आई० से किये गये तथा उसके बाद 06 जून 2024 को उसने व भूपेश खत्री ने होटल पायल निम्बाहेड़ा बस स्टैण्ड पर आरोपी गिरीराज को 3,60.000/- रु. नगर दिये व सरकारी नौकरी देने की गारण्टी दी। इस प्रकार महिला तथा भूपेश खत्री के द्वारा कुल 5,17,000/- रू. सरकारी नौकरी देने के झासे में रखकर ले लिये तथा उसके बाद कहा कि आचार संहिता चल रही है चुनाव खत्म होने के बाद नौकरी का लैटर भिजवा देगा। उसके बाद 08 जुलाई को उन्हें चित्तौडगढ़ बस स्टैण्ड पर सरकारी नौकरी का लैटर देने के लिये बुलाया जिस पर वे लोग चित्तौडगढ़ गये तो गिरीराज वहा पर नहीं था ना ही हमारा फोन उठाया। उसके बाद सम्पर्क किया तो उसने फोन रिसीव नहीं किया व टाल मटोल करता रहा। मामले में अनुसंधान एएसआई विश्वजीत द्वारा शुरु किया गया।

उक्त मामले में रोडवेज में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले अपराधी को शीघ्र तलाश कर गिरफ्तार करने के निर्देश प्रदान किये। जिस पर एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह के मार्गदर्शन व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के सुपरविजन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा रामसुमेर मीणा पु.नि. के निर्देश पर एएसआई विश्वजीत, कानि. गिर्राज प्रसाद, मनीष कुमार, तरुण कुमार को जिला अलवर रवाना किया गया। अलवर से मामले के आरोपी गिर्राज यादव को डिटेन कर सोमवार को थाने पर लाये जिससे गहनता से पुछताछ / अनुसंधान किया तो मामला सामने आया कि उसी ने महिला तथा भूपेश खत्री से रोडवेज में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर कुल 5 लाख 17 हजार रुपये की ठगी करना पाया गया। सोमवार को गिर्राज यादव को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से प्रकरण में विस्तृत अनुसंधान जारी है।

What's your reaction?