चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - लसडावन में एलईडी मोबाइल वैन जन-जागरूकता अभियान का शुभारंभ, विधायक कृपलानी ने दिखाई हरी झंडी
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही

  • बड़ी खबर

अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....!

निंबाहेड़ा।

विधानसभा क्षेत्र में एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु शनिवार को उपखंड क्षेत्र के लसडावन गांव में समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व यूडीएच मंत्री एवं निंबाहेड़ा विधायक श्रीचंद कृपलानी रहे। विधायक कृपलानी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर एलईडी मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर जन-जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर विधायक श्रीचंद कृपलानी ने कहा कि राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बीते दो वर्षों में प्रदेश में अनेक महत्वपूर्ण एवं जन-कल्याणकारी कार्य किए गए हैं। सरकार ने कम समय में ही सुशासन, पारदर्शिता और विकास के नए मानक स्थापित किए हैं तथा आगे भी विकास कार्यों का रथ निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आमजन से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के लिए प्रतिबद्ध है। किसानों के हित में लिए गए निर्णयों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि शीघ्र ही किसानों को दिन में भी सौर ऊर्जा आधारित बिजली उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे कृषि को नई दिशा मिलेगी।

विधायक कृपलानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की भी सराहना की और कहा कि इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से राज्य एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाई जाएगी।

समारोह की अध्यक्षता पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने की। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व प्रधान बगदीराम धाकड़, पूर्व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अशोक जाट, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह शक्तावत, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष कपिल चौधरी, जिला उपाध्यक्ष एवं विधानसभा संयोजक ओंकारलाल धाकड़, सह संयोजक राजेश जैन, जिला प्रवक्ता मानवेंद्र सिंह चौहान, नगर महामंत्री देवकरण समदानी एवं भाजयुमो मंडल महामंत्री सोनू झवर उपस्थित रहे।

इस दौरान विनोद धाकड़, मंडल उपाध्यक्ष प्रहलाद प्रजापत, पंचायत समिति प्रशासक रमेश बोरीवाल, पूर्व सरपंच कमलेश चावत, भेरूलाल धाकड़, महावीरदास, मोहन बम्ब, शांतिलाल डांगी, हीरालाल माली, मोहनलाल गमेती, रामचन्द्र जटिया, नारायणलाल खटीक, जगदीश टांक, माधवलाल रैगर, रामचन्द्र रैगर, श्रीलाल मेघवाल एवं भंवरलाल धाकड़ सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का उपरना ओढ़ाकर स्वागत-अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में मोबाइल वैन के ब्लॉक निंबाहेड़ा नोडल अधिकारी एवं पंस विकास अधिकारी लक्ष्मण लाल खटीक, ग्राम पंचायत सचिव दयाराम रैगर सहित जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिसकर्मी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। अंत में एलईडी मोबाइल वैन को विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के लिए रवाना किया गया।

What's your reaction?