चित्तौड़गढ़ - जीएम ने स्टेशन पर गंदगी देख जताई नाराजगी, बोले, आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा चित्तौड़ स्टेशन
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / कपासन - पुलिस थाना एवं ए एन्ट्रीएफ टीम की सयुक्त कार्यवाही मे एक बेलेनो कार, एक मोटर साईकिल से 36 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा व 16 ग्राम एमडीएम मौली पाउडर जब्त * चित्तौड़गढ़ - लकड़ियों से चला रहे भंडारा, हर दिन तीन हजार से ज्यादा ले रहे प्रसाद * चित्तौड़गढ़ - लेन-देन के विवाद ने लिया खूनी रूप: रिपोर्ट देने जा रही महिला को कार से कुचलकर हत्या * चित्तौड़गढ़ / चिकारड़ा - मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग के नपावली में सड़क हादसा, दो की मौत * चित्तौड़गढ़ / कपासन - महिला ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान, उसके बच्चों के कुएं में मिले शव * चित्तौड़गढ़ - डिग्री मांगी तो 17 कश्मीरी छात्रों को मिली जेल, मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बिना मान्यता प्रवेश देने का मामला * चित्तौड़गढ़ - लोहे के पिंजरे में मिल गाय का शव, मंडफिया थाना इलाके की घटना * चित्तौड़गढ़ - स्कूल से घर लौट रही शिक्षिका के गले से छीनी चेन, ऑनलाइन अटेंडेंस के लिए रुकी थी, रेकी कर रहे बदमाशों ने की वारदात * चित्तौड़गढ़ - मंदिर दर्शन कर लौट रही विवाहिता की चेन स्नेचिंग, छीना झपटी में गले पर पड़ा निशान * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर में नया खुलासा...।, अनुबंध भूखंड का रजिस्ट्री कृषि भूमि की * चित्तौड़गढ़ - 10वीं शताब्दी में बने समिद्धेश्वर मंदिर को तोड़ने के लिए हुआ था मुस्लिमों का आक्रमण, जहां एक शिला पर बनी त्रिमूर्ति की आज भी होती है पूजा * चित्तौड़गढ़ - नारकोटिक्स ने दबिश दी तो डोडा-चुरा भरी स्कॉर्पियो में लगाई आग, 323 किलो डोडा चूरा पकड़ा, दूसरी कार्यवाही में 9 किलो से ज्यादा अफीम व डेढ़ क्विंटल डोडा- चूरा बरामद * चित्तौड़गढ़ - कपास व सरसों के बीच में अफीम की अवैध बुवाई पकड़ी, साढ़े तीन हजार से ज्यादा पौधे बरामद, दो गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक विवेक कुमार गुप्ता बुधवार को चित्तौड़गढ़ पहुंचे। अपने दौरे के दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, फुटओवर ब्रिज सहित विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया गया। इस दौरान कई स्थानों पर पाई गई अव्यवस्थाओं और सफाई में कमी को लेकर महाप्रबंधक ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत में महाप्रबंधक गुप्ता ने कहा कि चित्तौड़गढ़ एक ऐतिहासिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण भूमि है। यहां आने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में रेलवे स्टेशन का सौंदर्यकरण बहुत जल्द किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भविष्य में स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त करने की योजना है और आने वाले समय में चित्तौड़गढ़ होकर कई नई ट्रेनों का संचालन भी प्रस्तावित है। इससे क्षेत्र के यात्रियों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिल सकेगी।

चित्तौड़-रतलाम रेलखंड का निरीक्षण

कार्यक्रम के अनुसार महाप्रबंधक गुप्ता दोपहर बाद रतलाम मंडल के अंतर्गत चित्तौड़गढ़–नीमच–

रतलाम रेलखंड का संरक्षा निरीक्षण के लिए रवाना हुवे। इस दौरान ट्रैक, सिग्नल सिस्टम, रेलवे फाटक एवं अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं की सुरक्षा की समीक्षा की जाएगी, जिससे रेल परिचालन को और अधिक सुरक्षित बनाया जा सके।

एस्केलेटर पर कोई निर्णय नहीं

निरीक्षण और पूर्व में जनप्रतिनिधियों की घोषणा के बावजूद आमजन की सबसे बड़ी और लंबे समय से चली आ रही समस्या जिसमे रेलवे स्टेशन पर एक्सीलेटर को लेकर कोई ठोस घोषणा नहीं की गई। बुजुर्गों, महिलाओं, दिव्यांग यात्रियों और भारी सामान लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह सुविधा अत्यंत आवश्यक मानी जा रही है। लेकिन इस विषय पर न तो जीएम ने कोई स्पष्ट आश्वासन दिया और न ही निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने इस दिशा में किसी योजना की जानकारी साझा की।

स्पीड बढ़ाना और हादसे में कमी पहली प्राथमिकता

जीएम ने सभी प्रमुख अधिकारियों के साथ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में सुधार के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण कर यात्री व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि नीमच -रतलाम रेलवे लाईन बहुत ही महत्वपूर्ण परियोजना है। इसका कार्य मार्च 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि ट्रैक पर मवेशियों के विचरण की समस्या से निपटने के लिये इसके दोनों ओर फैंसिंग का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रेलवे की स्पीड बढने के साथ ही दुर्घटनाओं में काफी कमी आई है। सुरक्षा रेलवे की पहली प्राथमिकता है, इसी के मद्देनजर कार्य किया जा रहा है।

What's your reaction?