views
सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। भारतीय कम्पनी सचिव संस्थान ने महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय चित्तौड़गढ़ में कम्पनी सचिव के क्षेत्र में में कैरियर बनाने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया महाविद्यालय प्राचार्य
डॉ हेमेंद्र नाथ व्यास ने बताया कि छात्रों के भविष्य के करियर को लेकर विभिन्न आयोजन किए जाते हैं इसी कड़ी में यह कार्यशाला आयोजित की गई
भारतीय कम्पनी सचिव संस्थान भीलवाड़ा के चेयरमैन रुचित नाहर ने अपने व्याख्यान में कम्पनी सचिव परीक्षा के बारे में बताते हुए इस क्षेत्र में मिलने वाले रोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी दी। विभिन्न निजी एवं सरकारी कंपनियों में कम्पनी लॉ की जानकारी के लिए कम्पनी सचिव रखा जाता हैं।
भारतीय कम्पनी सचिव संस्थान भीलवाड़ा के प्रभारी मनीष जैन ने बताया कि बी ए/बी कॉम/बीएससी के छात्र कम्पनी सचिव के लिए आवेदन कर सकते हैं।
परीक्षा साल में दो बार होती हैं। परीक्षा में
50 प्रतिशत अंक लाने वाले सभी अभ्यर्थी कम्पनी सचिव के पात्र हो जाते है। इस अवसर पर निर्मल देसाई, एसोसिएट प्रोफेसर कैलाश नायमा, असिस्टेंट प्रोफेसर महिपाल, असिस्टेंट प्रोफेसर हुकुम कोली, असिस्टेंट प्रोफेसर किशन दान, असिस्टेंट प्रोफेसर अक्षय आदि उपस्थित रहे।