चित्तौड़गढ़ - मातृभूमि की रक्षा के लिए एकजुट चित्तौड़गढ़, 23 दिसंबर को होगा विरोध प्रदर्शन
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....।

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....। * चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान * चित्तौड़गढ़ - भूमाफियाओं की प्रशासन और यूआईटी को खुली चुनौती * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर की जांच शुरू होगी कार्यवाही! * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत * चित्तौड़गढ़ - क्रिकेट के शौक ने ईनामी तस्कर को दिखाई हवालात, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने पकड़ा * चित्तौड़गढ़ - मिली भगत से चल रहा लॉटरी से भूखंड बेचने का खेल * चित्तौड़गढ़ - झांसे का सौदा चंदेरिया का चंद्रनगर, कॉलोनी के नाम पर कृषि भूमि का हस्तांतरण * चित्तौड़गढ़ - सरकार का नुकसान, जिम्मेदार अनजान, बिना कन्वर्जन कृषि भूमियों पर कट रही कालोनियां * चित्तौड़गढ़ - ऑपरेशन विष हरण में पुलिस को बड़ी सफलता, गंगरार क्षेत्र में पकड़ी ड्रग्स फैक्ट्री, मादक पदार्थ के अलावा उपकरण जब्त, 14 लाख की नकदी और केश गिनने की मशीन भी पकड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी–निंबाहेड़ा मार्ग पर भीषण हादसा, तीन युवकों की मौत, दो घायल * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ ड्रग फैक्ट्री मामले में नारकोटिक्स ने की एक और की गिरफ्तारी, एसपी ने दो पुलिसकर्मियों को किया निलम्बित * चित्तौड़गढ़ - आखिर नारकोटिक्स ने बदली व्यवस्थाएं, अपराधी का नाम और फोटो किया जारी, सहयोगियों पर भी कसेंगे नकेल...?

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना चित्तौड़गढ़ जिला अध्यक्ष अरविंद सिंह एवं जिला प्रभारी विजय सिंह ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि अरावली पर्वतमाला, जो अरबों वर्षों पुरानी है और जिसका जन्म हिमालय से भी पहले हुआ, केवल एक भौगोलिक संरचना नहीं बल्कि भारतीय सभ्यता की अमूल्य एवं प्राचीन धरोहर है। यही वह मातृभूमि है जिसने सदियों से इस क्षेत्र के लोगों को जीवन, जल, हरियाली और सुरक्षा प्रदान की है। अरावली की गोद में अनेक सभ्यताओं का विकास हुआ तथा अनगिनत वीरों व महापुरुषों ने इसकी रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर किए।

उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यवश आज वही अरावली पर्वतमाला राजनीतिक निर्णयों और नीतिगत चूकों के कारण गंभीर संकट के दौर से गुजर रही है। जिस मातृभूमि ने सदैव हमारी रक्षा की, आज वही हम सब से अपनी रक्षा की पुकार कर रही है। यह समय केवल मूकदर्शक बने रहने का नहीं, बल्कि एकजुट होकर आवाज बुलंद करने का है।

इसी क्रम में चित्तौड़गढ़ जिले के समस्त नागरिकों, सर्व समाजों एवं सामाजिक संगठनों से आह्वान किया गया है कि वे मातृभूमि की रक्षा के इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें। यह आंदोलन किसी एक संगठन या वर्ग का नहीं, बल्कि संपूर्ण समाज की साझा धरोहर को बचाने का जनप्रयास है।

अरावली पर्वतमाला के संरक्षण को लेकर दिनांक 23 दिसंबर, मंगलवार, प्रातः 10 बजे, चित्तौड़गढ़ कलेक्टर परिसर में ज्ञापन एवं शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपकर जनभावनाओं से अवगत कराया जाएगा, ताकि यह स्पष्ट संदेश जाए कि चित्तौड़गढ़ का जनमानस आज भी अपनी धरा की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, चित्तौड़गढ़ द्वारा सर्व क्षत्रिय राजपूत संगठनों सहित सर्व समाज से भावपूर्ण अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस जनआंदोलन को सफल बनाएं और उन शक्तियों को करारा जवाब दें जो हमारी मातृभूमि और प्राकृतिक धरोहर को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रही हैं।

यह आंदोलन केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य और प्रकृति संरक्षण की दिशा में एक मजबूत कदम है। अतः समस्त जिलेवासियों से विनम्र निवेदन है कि अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर अरावली पर्वतमाला की रक्षा के इस संकल्प को और अधिक सशक्त बनाएं।

What's your reaction?