चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - प्राकृतिक खेती पर एक दिवसीय जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही

  • बड़ी खबर

अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....!

सीधा सवाल। निंबाहेड़ा। क्षेत्र में सतत, सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल कृषि पद्धतियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से समीपवर्ती ग्राम पंचायत बडौली घाटा में प्राकृतिक खेती पर एक दिवसीय जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम तेजाजी चौक, बडौली घाटा में सम्पन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों के साथ-साथ महिला कृषकों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कृषि पर्यवेक्षक कमलेश यादव ने बताया कि प्रशिक्षण में प्राकृतिक खेती के मास्टर ट्रेनर प्रहलाद उपाध्याय ने वर्तमान समय में रासायनिक खेती से हो रहे दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए प्राकृतिक खेती को समय की आवश्यकता बताया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती न केवल किसान की लागत को कम करती है, बल्कि मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने के साथ-साथ मानव स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने का संकल्प दिलाया।
मास्टर ट्रेनर प्रहलाद उपाध्याय ने प्रशिक्षण के दौरान घनजीवामृत, जीवामृत एवं जैविक कीटनाशक दशपर्णी बनाने की विधियों को चरणबद्ध एवं व्यवहारिक रूप से समझाया। साथ ही प्राकृतिक खेती में देशी गाय के महत्व पर विशेष जोर देते हुए बताया कि गोबर एवं गोमूत्र आधारित उत्पाद मिट्टी में जीवांश बढ़ाकर फसलों की उत्पादन क्षमता को स्वाभाविक रूप से सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती अपनाकर हम अपनी मिट्टी को जीवित रख सकते हैं, जल एवं पर्यावरण का संरक्षण कर सकते हैं तथा आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य दे सकते हैं।
इस अवसर पर कृषि पर्यवेक्षक कमलेश यादव ने किसानों को राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं, प्राकृतिक एवं परंपरागत बीज संरक्षण, मिट्टी परीक्षण की आवश्यकता, संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन तथा वैज्ञानिक ढंग से खेती करने के लाभों की जानकारी विस्तार से दी। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे मिट्टी परीक्षण के आधार पर ही फसल प्रबंधन करें, जिससे उत्पादन के साथ-साथ भूमि की गुणवत्ता बनी रहे।
कार्यक्रम के अंत में किसानों ने प्राकृतिक खेती को अपनाने में गहरी रुचि व्यक्त की तथा भविष्य में ऐसे और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर किसान रामप्रसाद जाट, ओंकारलाल मेघवाल, सूरजमल जाट सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय कृषक उपस्थित रहे।

Thank & Regards
President
Hitkari Sewa Sansthan , Chittaurgarh
Madhusuudan Paliwal
V/P-- Arniya Joshi
Tah.- Nimbahera
Dist. Chittourgarh (Raj.)
Mob.No. -9783523497
 
What's your reaction?