630
views
views
सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। राजकीय कन्या महाविद्यालय, चित्तौड़गढ़ में मतदाता जागरूकता समिति के तत्वावधान में मतदाता क्लस्टर कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉ. गौतम कुमार कूकड़ा ने अपने उद्बोधन में छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि “लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।” IQAC प्रभारी डॉ. सी. एल. महावर ने मतदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “मतदान केवल अधिकार नहीं बल्कि एक जिम्मेदारी भी है, जिससे हम अपने भविष्य का निर्माण करते हैं।” सह आचार्य डॉ. लोकेश जसोरिया ने छात्राओं को अपने आस-पास ऐसे नागरिकों को भी BLO से संपर्क करके या VHA के माध्यम से मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए प्रेरित करने को कहा जिनके पास अभी तक मतदाता पहचान पत्र नही है।मतदाता जागरूकता समिति प्रभारी जयश्री कुदाल ने छात्राओं को गूगल प्ले स्टोर से VHA (वोटर हेल्पलाइन एप) डाउनलोड कर उसके माध्यम से मतदाता पंजीयन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि यह एप युवाओं के लिए पंजीकरण को आसान और सुलभ बनाता है। समिति सदस्य शंकर बाई मीना ने धन्यवाद ज्ञापित किया |कार्यक्रम में डॉ.इरफान अहमद, रेखा मेहता, डॉ. ज्योति कुमारी, डॉ. अंजू चौहान, रिंकी गुप्ता, डॉ. प्रीतेश राणा, डॉ. गोपाल लाल जाट, दिव्या चारण, वंदना शर्मा, शांतिलाल, अमित, आकाश जोशी, जगदीश नाई,पार्वती, गोपाल आदि उपस्थित रहे।