672
views
views
सीधा सवाल। डूंगला। कस्बे के एकमात्र स्वतंत्रता सेनानी मनोहर लाल मेहता का मंगलवार प्रातः उदयपुर में निधन हो गया। करीब 97 वर्षीय मेहता गत लम्बे समय से उदयपुर में अपने पुत्र के वहां निवासरत थे। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार दोपहर तीन बजे अशोक नगर के श्मशान में राजकीय सम्मान के साथ होगा। मेहता का संथारा पूर्वक देवलोकगमन हुआ जो संथारा विशेषज्ञ धर्म मुनी महाराज ने पचखाण करवाये थे। मेहता ने स्वतंत्रता संग्राम में डूंगला क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानी नंदकुमार त्रिवेदी के साथ अग्रणी भूमिका निभाई थी।