1281
views
views
सीधा सवाल। कपासन। नगर में कानून व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सीएलजी एवं शांति समिति सदस्यों की बैठक पंचायत समिति के महाराणा प्रताप सभागार में आयोजित की गई। जिसमें पुलिस उपाधीक्षक हरजी लाल यादव ने बताया कि प्रशासन सदैव आपके सहयोग के लिए तैयार हैं। आप कानून व्यवस्थाएं हो या यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण कर मार्ग बाधीत नहीं करें। जिससे आने जाने वाले राहगीरो को बाधा उत्पन्न नहीं हो। पुलिस उप अधीक्षक यादव ने आज तक सीएलसी एवं शांति समिति की बैठक में नगर पालिका अधीसाक्षी अधिकारी के नहीं पहुंचने पर नाराजगी व्यक्त की। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि आशीष सोनी,पार्षद प्रतिनिधि गौरव दाधीच,युवा मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष विकास बारेगामा,नगर पालिका पार्षद महबूब शाह,पूर्व पार्षद राजीव सोनी,शराफत हुसैन भाटी, शंकर लाल व्यास, मनोज चास्टा,भरत बुनकर,पूर्व नगर मंडल महामंत्री राकेश आचार्य, नगर पालिका पार्षद अशोक विजयवर्गीय, पूर्व पार्षद सतीश नंदवाना, सूर्य प्रकाश सिरोया, हजारी लाल खटीक, इब्राहिम ट्रेलर, रोहित सिंह राजपूत, पूर्व पार्षद गुड्डू खान,अंजुमन कमेटी सदर असफाक तुरकिया,भारत विकास परिषद के बादशाह सिंह, देवेंद्र दाधीच, विश्व हिंदू परिषद नगर अध्यक्ष छोटू वैष्णव,पार्षद प्रतिनिधि शंभू लाल बागड़ा,महेश चास्टा,भूपेश गोटवाल,कलीम मंसूरी,मकबूल अहमद सहित मीडिया कर्मी मौजूद रहे।