views
सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सव के भव्य शुभारम्भ अवसर पर भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि शाखा चित्तौड़गढ़ की ओर से स्वदेशी जागरण की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में पतंजलि प्रभारी एवं योग गुरु सुरेश शर्मा के तत्वाधान में पदाधिकारियों ने योग करते हुए सहभागिता कर स्वदेशी और स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।
इस अवसर पर पतंजलि चिकित्सालय प्रभारी प्रहलाद राय सोमानी ने आचार्य बालकृष्ण का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। शोभायात्रा में भारत स्वाभिमान प्रभारी एम.एल. धाकड़, राज्य कार्यकारिणी सदस्य विक्रम आंजना, जिला प्रभारी गणपत आंजना, तहसील प्रभारी अनुसुइया चुंडावत, ओमप्रकाश अमेरिया, प्रतिभा भारद्वाज, सुनीता कड़ेला, राज्य प्रभारी श्याम सोलंकी, महिला जिला प्रभारी सरस्वती शर्मा, युवा प्रभारी अभिमन्यु पाटीदार सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में गौतम जैन, गणपत आर्य, भगवान लाल, उदयलाल जनवा, शिवलाल आंजना, विमल जैतावत, यज्ञ नारायण झंवर, संजय जयसिंघानिया, प्रीति तेजारा, तरुण गोखरू, नवरत्न सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। अंत में गौरव सोमानी ने पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से चित्तौड़गढ़ पधारे आचार्य बालकृष्ण के प्रति आभार व्यक्त किया।