चित्तौड़गढ़ - प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के 25 वर्ष, जिले में 1664.02 किमी सड़कें एवं 2 पुल बनाकर 323 बसावटों को जोड़ा गया
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....।

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....। * चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान * चित्तौड़गढ़ - भूमाफियाओं की प्रशासन और यूआईटी को खुली चुनौती * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर की जांच शुरू होगी कार्यवाही! * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत * चित्तौड़गढ़ - क्रिकेट के शौक ने ईनामी तस्कर को दिखाई हवालात, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने पकड़ा * चित्तौड़गढ़ - मिली भगत से चल रहा लॉटरी से भूखंड बेचने का खेल * चित्तौड़गढ़ - झांसे का सौदा चंदेरिया का चंद्रनगर, कॉलोनी के नाम पर कृषि भूमि का हस्तांतरण * चित्तौड़गढ़ - सरकार का नुकसान, जिम्मेदार अनजान, बिना कन्वर्जन कृषि भूमियों पर कट रही कालोनियां * चित्तौड़गढ़ - ऑपरेशन विष हरण में पुलिस को बड़ी सफलता, गंगरार क्षेत्र में पकड़ी ड्रग्स फैक्ट्री, मादक पदार्थ के अलावा उपकरण जब्त, 14 लाख की नकदी और केश गिनने की मशीन भी पकड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी–निंबाहेड़ा मार्ग पर भीषण हादसा, तीन युवकों की मौत, दो घायल * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ ड्रग फैक्ट्री मामले में नारकोटिक्स ने की एक और की गिरफ्तारी, एसपी ने दो पुलिसकर्मियों को किया निलम्बित * चित्तौड़गढ़ - आखिर नारकोटिक्स ने बदली व्यवस्थाएं, अपराधी का नाम और फोटो किया जारी, सहयोगियों पर भी कसेंगे नकेल...?

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में ग्रामीण संपर्कता के क्षेत्र में हुई उपलब्धियों को रेखांकित किया गया। सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा योजना के अंतर्गत प्रदेशभर में बीते 25 वर्षों में लगभग 75 हजार किलोमीटर सड़कों का निर्माण कर 15,983 बसावटों एवं गांवों को ऑल वेदर पक्की सड़कों से जोड़ा गया है।

चित्तौड़गढ़ जिले में लगभग 375.67 करोड़ रुपये की लागत से 1664.02 किलोमीटर लंबाई की सड़कों एवं 2 पुलों का निर्माण कर 323 बसावटों को ऑल वेदर पक्की सड़कों से जोड़ा गया है। इस योजना के माध्यम से जिले के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

उल्लेखनीय है कि 25 दिसंबर 2000 को तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की शुरुआत की गई थी। योजना का उद्देश्य देश के उन गांवों को सड़क नेटवर्क से जोड़ना था जो अब तक मुख्यधारा से कटे हुए थे। बीते 25 वर्षों में यह योजना ग्रामीण विकास की रीढ़ बनकर उभरी है।

योजना के प्रथम चरण में जिले में लगभग 224.08 करोड़ रुपये की लागत से 798.12 किलोमीटर लंबाई की सड़कों का निर्माण कर 327 बसावटों को ऑल वेदर पक्की सड़कों से जोड़ा गया, साथ ही 475.35 किलोमीटर लंबाई की सड़कों का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य भी किया गया। द्वितीय चरण में 30.27 करोड़ रुपये की लागत से 135.30 किलोमीटर लंबाई की सड़कों का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण किया गया। तृतीय चरण में अब तक 121.02 करोड़ रुपये की लागत से 33 सड़कों के अंतर्गत 255.25 किलोमीटर लंबाई में चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य पूर्ण किया जा चुका है।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ग्रामीण भारत के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर सिद्ध हुई है। “देश का कोई भी गांव पक्की सड़क से वंचित न रहे” की भावना के साथ प्रारंभ की गई इस योजना से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार एवं बाजारों तक ग्रामीणों की पहुंच सुलभ हुई है। बेहतर आवागमन सुविधाओं से ग्रामीण क्षेत्रों के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई दिशा मिली है, जिससे ग्रामीण जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

What's your reaction?