चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - हरीश आंजना एजुकेशन सोसायटी का सेवा संकल्प, दसवें विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का शुभारंभ
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....।

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ - आपसी विवाद में युवक को उठा ले जाने से मचा हड़कंप, तलाश में जुटी पुलिस, न्यू क्लॉथ मार्केट का मामला * चित्तौड़गढ़ / कपासन - कपासन रीको क्षेत्र में केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका, आग की चपेट में स्क्रैप की फैक्ट्री भी आई * चित्तौड़गढ़ - खाकी वाले साहब यह 'गुंडागर्दी' है....। * चित्तौड़गढ़ - ऑडिट से वसूल हो रहा संगठन की दुकान चलाने का सामान * चित्तौड़गढ़ - भूमाफियाओं की प्रशासन और यूआईटी को खुली चुनौती * चित्तौड़गढ़ - अवैध चंद्रनगर की जांच शुरू होगी कार्यवाही! * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत * चित्तौड़गढ़ - क्रिकेट के शौक ने ईनामी तस्कर को दिखाई हवालात, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने पकड़ा * चित्तौड़गढ़ - मिली भगत से चल रहा लॉटरी से भूखंड बेचने का खेल * चित्तौड़गढ़ - झांसे का सौदा चंदेरिया का चंद्रनगर, कॉलोनी के नाम पर कृषि भूमि का हस्तांतरण * चित्तौड़गढ़ - सरकार का नुकसान, जिम्मेदार अनजान, बिना कन्वर्जन कृषि भूमियों पर कट रही कालोनियां * चित्तौड़गढ़ - ऑपरेशन विष हरण में पुलिस को बड़ी सफलता, गंगरार क्षेत्र में पकड़ी ड्रग्स फैक्ट्री, मादक पदार्थ के अलावा उपकरण जब्त, 14 लाख की नकदी और केश गिनने की मशीन भी पकड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी–निंबाहेड़ा मार्ग पर भीषण हादसा, तीन युवकों की मौत, दो घायल * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ ड्रग फैक्ट्री मामले में नारकोटिक्स ने की एक और की गिरफ्तारी, एसपी ने दो पुलिसकर्मियों को किया निलम्बित * चित्तौड़गढ़ - आखिर नारकोटिक्स ने बदली व्यवस्थाएं, अपराधी का नाम और फोटो किया जारी, सहयोगियों पर भी कसेंगे नकेल...?

पहले ही दिन 1500 से अधिक रोगियों को मिला लाभ, 360 ऑपरेशन के लिए चयनित

सीधा सवाल। निम्बाहेड़ा / छोटीसादड़ी। सेवा, संवेदना और समर्पण की मिसाल पेश करते हुए हरीश आंजना एजुकेशन सोसायटी के तत्वावधान में एवं भ्रमणशील शल्य चिकित्सा इकाई, राजस्थान जयपुर के चिकित्सकीय सहयोग से आयोजित दसवें विशाल निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का गुरुवार को विधिवत शुभारंभ हुआ। शिविर का उद्घाटन राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री एवं सोसायटी के मुख्य ट्रस्टी उदयलाल आंजना तथा छोटी सादड़ी पंचायत समिति के पूर्व प्रधान मनोहरलाल आंजना ने वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ दीप प्रज्ज्वलन कर किया। यह शिविर स्वर्गीय हरीश आंजना, स्व. गोपीबाई आंजना, स्व. भेरूलाल आंजना एवं स्व. कमला बाई आंजना की पुण्य स्मृति में आयोजित किया जा रहा है, जो उनके समाजसेवी जीवन को सच्ची श्रद्धांजलि है।

पहले दिन उमड़ा जनसैलाब

सोसायटी सचिव जगन्नाथ सोलंकी ने बताया कि डाक बंगला रोड स्थित पेच एरिया परिसर में प्रातः 9 बजे प्रारंभ हुए शिविर में पहले ही दिन 1500 से अधिक नेत्र रोगियों का पंजीयन कर निःशुल्क जांच व परामर्श प्रदान किया गया। विस्तृत परीक्षण के बाद 360 रोगियों को नेत्र ऑपरेशन हेतु चयनित किया गया है, जिनका संपूर्ण उपचार पूर्णतः निःशुल्क किया जाएगा।

विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने दी सेवाएं

शिविर में भ्रमणशील शल्य चिकित्सा इकाई जयपुर की प्रभारी नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पूनम गुप्ता, प्रमुख विशेषज्ञ डॉ. सिद्धेश गर्ग, डॉ. राशिद मोहम्मद, डॉ. महेंद्र कुमार, डॉ. हरलाल सिंह चौधरी, डॉ. सुमन चौहान सहित निंबाहेड़ा जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों एवं नर्सिंग स्टाफ ने सराहनीय सेवाएं प्रदान कीं।

सामाजिक संगठनों व जनप्रतिनिधियों का सहयोग

शिविर के सफल संचालन में पेंशनर समाज, विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, कांग्रेस संगठन, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई एवं क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं का उल्लेखनीय सहयोग रहा। मुख्य ट्रस्टी उदयलाल आंजना ने स्वयं शिविर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रोगियों एवं उनके परिजनों से संवाद किया। शुभारंभ अवसर पर चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रमोद सिंह सिसोदिया, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवदयाल शर्मा, निंबाहेड़ा नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष चंद्र शारदा, सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, ग्रामीण-नगरीय क्षेत्र के नागरिक एवं मीडियाकर्मी उपस्थित रहे।
हरीश आंजना एजुकेशन सोसायटी द्वारा निरंतर आयोजित किए जा रहे निःशुल्क सेवा शिविर न केवल जरूरतमंदों के लिए वरदान सिद्ध हो रहे हैं, बल्कि समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदना की भावना को भी सशक्त कर रहे हैं।

What's your reaction?