चित्तौड़गढ़ - डूंगरपुर के विद्यार्थियों ने किया चित्तौड़गढ़ के शूरवीरों को नमन
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही

  • बड़ी खबर

अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....!

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़।

डूंगरपुर जिले के सुखदेव भाई राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पुनाली के छात्र-छात्राओं ने चित्तौड़गढ़ दुर्ग पहुंचकर देश के अमर शूरवीरों और वीरांगनाओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्यालय के कुल 125 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के दल ने जौहर भवन स्थित जौहर ज्योति मंदिर में जौहर और शाका की गौरवगाथा को नमन किया।

जौहर स्मृति संस्थान के पूर्व संयुक्त मंत्री कान सिंह सुवावा ने बताया कि विद्यालय के 105 छात्र-छात्राएं एवं 25 शिक्षक प्रधानाचार्य एवं कम पंचायत प्रारंभिक शिक्षाधिकारी दीपिका जोशी के नेतृत्व में दुर्ग भ्रमण पर आए। जौहर भवन में गोपाल सिंह गुरजनिया द्वारा विद्यार्थियों के लिए अल्पाहार एवं भोजन की व्यवस्था की गई तथा प्रधानाचार्य दीपिका जोशी, प्रधानाचार्य रेखा गर्ग सहित समस्त शिक्षकों का शॉल एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर कान सिंह सुवावा ने विद्यार्थियों को जौहर, शाका एवं चित्तौड़गढ़ दुर्ग के गौरवशाली इतिहास की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में जौहर स्मृति संस्थान के महामंत्री तेजपाल सिंह, सोहन सिंह सावा, गोपाल सिंह राठौड़, लक्ष्मण सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

जौहर भवन में अल्पाहार के पश्चात विद्यार्थियों ने विजय स्तंभ, फतेह प्रकाश महल, जौहर स्थल, गौमुख कुंड, महाकाली मंदिर, रानी पद्मिनी महल, मीरा मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर एवं कीर्ति स्तंभ का भ्रमण कर ऐतिहासिक महत्व की जानकारी प्राप्त की।

इस दौरान प्रधानाचार्य दीपिका जोशी ने कहा कि चित्तौड़गढ़ सदैव हमारी संस्कृति और स्वाभिमान का प्रेरणास्तंभ रहा है। प्रत्येक अभिभावक को अपने बच्चों को चित्तौड़गढ़ के अमर इतिहास से अवश्य परिचित कराना चाहिए। उन्होंने जौहर स्मृति संस्थान द्वारा दी गई जानकारी को युवा पीढ़ी के लिए अत्यंत प्रेरणादायक बताया।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य दीपिका जोशी एवं अरविंद सिंह शक्तावत ने जौहर भवन पर की गई मेहमाननवाजी के लिए जौहर स्मृति संस्थान एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

What's your reaction?