चित्तौड़गढ़ - बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरूकता को मिला नया आयाम
हर खबर की विश्वसनीयता का आधार " सीधा सवाल ", 10 हजार से अधिक डाउनलोड के लिए सभी का आभार। सूचना, समाचार एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करे - 9602275899, 9413256933

चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही

  • बड़ी खबर

अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत

  • बड़ी खबर

चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में

  • बड़ी खबर

प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर

  • बड़ी खबर
प्रमुख खबरे
* चित्तौड़गढ़ / निंबाहेड़ा - निंबाहेड़ा सब्जी मंडी में भीषण आग, कैरेटों ने बढ़ाई तबाही * अमीरगढ़ बालाराम ब्रिज के पास हादसा,नौ गाड़ियों की भिड़ंत में एक की मौत * चित्तौड़गढ़ - संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का निर्वस्त्र शव, पुलिस जुटी मामले की जांच में * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी थाने में महिला कांस्टेबल ने की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - धोलापानी थानाधिकारी रिश्वत मामले में डिटेन, एसीबी ने 2.87 लाख रुपए किए बरामद * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - 25 हजार के इनामी बदमाश को जंगल से पकड़ा, पुलिस पर पत्थर फेंककर भागने की कोशिश * चित्तौड़गढ़ - फर्जीवाड़े का पर्दाफाश बंद करवाई पेंशन, एआरटी केंद्र के कार्मिक द्वारा दोहरा लाभ लेने का मामला * चित्तौड़गढ़ - हजारों की सरकारी तनख्वाह फिर भी पेंशन की भूख, ऑनलाइन चूक का फायदा उठा सरकार के साथ की धोखाधड़ी * प्रतापगढ़ / छोटीसादड़ी - छोटीसादड़ी के बंबोरी में बुधवार को आएंगे सीएम भजनलाल शर्मा, रात रुकेंगे, ग्राम विकास चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे संवाद * चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ में चोरी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 लाख का एल्युमिनियम तार जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार * चित्तौड़गढ़ / बेंगू - खड़े सीमेंट बल्कर के पीछे भिड़ी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 1 की मौत, आधा दर्जन यात्री घायल * चित्तौड़गढ़ - शराबी को बाहर निकालने पर फर्नीचर शोरूम पर हमला, पत्थरबाजी और तोड़फोड़ से मचा हड़कंप * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - बेटी को ब्लैकमेल करने और छेड़छाड़ करने पर रोका तो पिता के तोड़े हाथ पैर * चित्तौड़गढ़ / निम्बाहेड़ा - सड़क हादसे में दंपति की मौत, दो गंभीर घायल,अज्ञात वाहन ने दो मोटरसाइकिल को मारी टक्कर * चित्तौड़गढ़ - अजब बेबसी..बंदर और मदारी की रस्साकशी....!

100 दिवसीय अभियान के तहत सांवरिया कोचिंग क्लास में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सीधा सवाल। चित्तौड़गढ़।
बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के विरुद्ध जन-जागरूकता को सशक्त बनाने के उद्देश्य से बाल अधिकारिता विभाग द्वारा जिले में संचालित 100 दिवसीय ‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत रविवार को सांवरिया कोचिंग क्लास में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक ओम प्रकाश तोषनीवाल ने बताया कि जिला कलक्टर आलोक रंजन के निर्देशानुसार जिले भर में निरंतर जागरूकता गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में आयोजित इस कार्यक्रम में चाइल्ड हेल्पलाइन के सुपरवाइजर राहुल सिंह सोलंकी एवं सरिता मीणा द्वारा उपस्थित कोचिंग विद्यार्थियों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी गई।

उन्होंने बताया कि बाल विवाह न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं शैक्षणिक विकास में भी गंभीर बाधा उत्पन्न करता है। विद्यार्थियों को यह भी अवगत कराया गया कि यदि कहीं भी बाल विवाह होने की जानकारी प्राप्त हो, तो तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उन्हें बाल विवाह के दुष्परिणामों, शिक्षा के महत्व तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही बच्चों को यह संदेश दिया गया कि वे स्वयं सजग रहें और समाज में जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
इस अवसर पर संस्था प्रधान शिव राज सिंह झाला, मुकेश गुजर सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने बाल विवाह के विरुद्ध मिलकर कार्य करने, समाज में सकारात्मक सोच विकसित करने तथा बच्चों के समग्र विकास और सुरक्षित भविष्य के लिए एकजुट प्रयास करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने बाल विवाह के खिलाफ आवाज उठाने और इसे रोकने में सहयोग करने की शपथ ली। बाल अधिकारिता विभाग ने बताया कि आगामी दिनों में भी जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों, कोचिंग सेंटरों एवं सार्वजनिक स्थलों पर इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।

What's your reaction?